रेलवे यात्रियों को तगड़ा झटका, इस दिन से महंगा होगा रेल का सफर, 23 से 26 दिसंबर तक इस रुट की 21 ट्रेनें रहेंगी रद्द, मुसाफिरों की बढ़ी मुसीबतें
Railway passengers are in for a major shock as train travel will become more expensive from this day onwards. 21 trains on this route will be cancelled from December 23 to 26, increasing the hardships of passengers.
23 से 26 दिसंबर तक इस रुट की 21 ट्रेनें रहेंगी रद्द
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के अंतर्गत डोंगरगढ़ सेक्शन पर अप लाइन की अतिरिक्त लूप लाइन पर नॉन-इंटरलॉकिंग अपग्रेडेशन कार्य किया जाएगा. इसमें प्री नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य 23 से 26 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा. इसके बाद नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य 27 दिसंबर को किया जाएगा. इसके कारण रायपुर मंडल की 11 और नागपुर मंडल की 10 ट्रेनें रद्द रहेगी.
जानिए… किस दिन कौन सी गाड़ी रहेगी रद्द
68741 दुर्ग-गोंदिया मेमू 27 दिसंबर को रद्द रहेगी
68743 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू 27 दिसंबर को रद्द रहेगी
68744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-गोंदिया मेमू 27 दिसंबर को रद्द रहेगी
68742 गोंदिया-दुर्ग मेमू 27 दिसंबर को रद्द रहेगी
68709 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू 27 दिसंबर को रद्द रहेगी
68711 डोंगरगढ़-रायपुर मेमू 28 दिसंबर को रद्द रहेगी
68713 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू 28 दिसंबर को रद्द रहेगी
68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-बालाघाट मेमू 28 दिसंबर को रद्द रहेगी
68715 बालाघाट-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू 28 दिसंबर को रद्द रहेगी
68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-गोंदिया मेमू 28 दिसंबर को रद्द रहेगी
68712 गोंदिया-डोंगरगढ़ मेमू 28 दिसंबर को रद्द रहेगी
68710 डोंगरगढ़-रायपुर मेमू 29 दिसंबर को रद्द रहेगी
68729 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू 27 दिसंबर को रद्द रहेगी
68730 डोंगरगढ़-रायपुर मेमू 28 दिसंबर को रद्द रहेगी
68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू 26 दिसंबर को रद्द रहेगी
68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू 27 दिसंबर को रद्द रहेगी
58205 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पैसेंजर 27 दिसंबर को रद्द रहेगी
58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-रायपुर पैसेंजर 28 दिसंबर को रद्द रहेगी
68721 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू 27 दिसंबर को रद्द रहेगी
68723 डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू 27 दिसंबर को रद्द रहेगी
68724 गोंदिया-रायपुर मेमू 28 दिसंबर को रद्द रहेगी
ये गाड़ी बीच स्टेशन में समाप्त होगी
27 दिसंबर को 68705 रायपुर-डोंगरगढ़ (मेमू) का दुर्ग स्टेशन पर समापन कर दिया जाएगा। यह गाड़ी दुर्ग-डोंगरगढ़ के बीच रद्द रहेगी
27 दिसंबर को 68706 डोंगरगढ़-बिलासपुर (मेमू/पैसेंजर) दुर्ग स्टेशन पर समाप्त होगी और डोंगरगढ़-दुर्ग के बीच रद्द रहेगी
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
नई दिल्ली : भारतीय रेलवे ने नए साल से पहले यात्रियों के झटका दिया है. अब 26 दिसंबर से लोगों को अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी होगी. रेलवे ने किराया बढ़ाने का ऐलान किया है. इस कदम से रेलवे को करीब 600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय होगी जो वो अपने नेटवर्क को बढ़ाने में इस्तेमाल करेगी.
215 किलोमीटर से ज्यादा का सफर करने वाले यात्रियों को अब हर किलोमीटर के लिए 1 से 2 पैसे अतिरिक्त चुकाने होंगे। 215 किलोमीटर से कम दूरी की यात्रा करने वालों और मंथली सीजन टिकट होल्डर्स के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
215 किमी तक साधारण (ऑर्डिनरी) क्लास में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है. जबकि 215 किमी से ज्यादा सफर पर साधारण क्लास में 1 पैसा प्रति किमी बढ़ेगा। वहीं, मेल/एक्सप्रेस की नॉन-एसी ट्रेनों में 2 पैसे प्रति किमी बढ़ोतरी। एसी क्लास में भी 2 पैसे प्रति किमी बढ़ेगा.
मिसाल के तौर पर अगर कोई 500 किमी नॉन-एसी में सफर करे. तो उसे 10 रुपए एक्स्ट्रा देने होंगे। भोपाल से दिल्ली से की दूरी 800 किलोमीटर है तो एसी सफर में 16 रुपए एक्सट्रा लगेंगे। रेलवे का अनुमान है कि इस बदलाव से उसे सालाना 600 करोड़ रुपए की एक्स्ट्रा कमाई होगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



