मौत का जलप्रपात, वॉटरफॉल में डूबने से दो लोगों की मौत, पुलिस ने शवों को निकाला बाहर, पिकनिक के माहौल में छाया मातम

Waterfall of death, two people died due to drowning in the waterfall, police took out the bodies, mourning prevailed in the picnic atmosphere

मौत का जलप्रपात, वॉटरफॉल में डूबने से दो लोगों की मौत, पुलिस ने शवों को निकाला बाहर, पिकनिक के माहौल में छाया मातम

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर : छत्तीसगढ़ के खूबसूरत और प्रसिद्ध जलप्रपातों में शुमार मनेन्द्रगढ़ के अमृतधारा में मंगलवार शाम दो लोगों की डूबने से मौत हो गई. क दर्दनाक हादसे के बाद हड़कंप मच गया.
मिली जानकारी के मुताबिक पिकनिक मनाने पहुंचे साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) चिरमिरी के तीन कालरीकर्मी जब जलप्रपात के नीचे बहती हसदेव नदी में नहा रहे थे. सी दौरान नहाते-नहाते तीनों युवक गहराई में चले गए. गहराई का अंदाजा न लगने से तीनों कालरीकर्मी पानी में डूबने लगे. चीख पुकार मची लेकिन मौके पर मदद के लिए कोई नहीं था.
मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल मदद की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. जब तक रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, तब तक दो कालरीकर्मियों की जान जा चुकी थी. एक कर्मी ने किसी तरह जान बचा ली.
मंगलवार दोपहर 8 लोग चिरमिरी से अमृतधारा जलप्रपात की ओर पिकनिक मनाने के लिए रवाना हुए थे. दोपहर बाद करीब चार बजे वे सभी जलप्रपात के नीचे हसदेव नदी में नहाने पहुंचे. इसी दौरान नहाते-नहाते तीनों युवक गहराई में चले गए. आसपास के लोगों ने शोर सुना, लेकिन तब तक दो की सांसें थम चुकी थीं. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों शवों को बाहर निकाला गया.शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है.
पिकनिक के माहौल में छाया मातम छ गया. मृतकों की पहचान तेलंगाना और मध्यप्रदेश के रहने वाले दो कर्मचारियों के रुप में हुई है, जो हल्दीबाड़ी कॉलरी में काम करते थे.
अधिकारियों के मुताबिक हादसा जलप्रपात के गहरे हिस्से में उतरने और बहाव का अंदाजा न लगा पाने के कारण हुआ. प्रशासन अब यहां सुरक्षा के नए उपायों पर विचार कर रहा है. ताकि आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. हर साल गर्मी की छुट्टियों में अमृतधारा जलप्रपात सैकड़ों सैलानियों को आकर्षित करता है. लेकिन इस तरह की घटनाएं यह याद दिलाती हैं कि प्राकृतिक सौंदर्य के साथ-साथ सतर्कता भी बेहद ज़रुरी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB