महुआ बीनने गए ग्रामीणों को हाथी ने कुचला, दो लोगों की मौत, इलाके में दहशत, शिकार मामले में दो शिकारी गिरफ्तार, वन्य प्राणी के मांस जब्त

Villagers who went to collect Mahua were crushed by an elephant, two people died, panic in the area, two hunters arrested in the hunting case, wild animal meat seized

महुआ बीनने गए ग्रामीणों को हाथी ने कुचला, दो लोगों की मौत, इलाके में दहशत, शिकार मामले में दो शिकारी गिरफ्तार, वन्य प्राणी के मांस जब्त

शिकार मामले में दो शिकारी गिरफ्तार, वन्य प्राणी के मांस जब्त

गरियाबंद : उदंती सीता नदी टाइगर रिजर्व के तिरंगा वन परिक्षेत्र की सतर्क एंटी पोचिंग टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वन्य प्राणी के अवैध शिकार के मामले में दो शिकारियों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई सहायक संचालक जगदीश प्रसाद डरो एवं गोपाल सिंह कश्यप के मार्गदर्शन में की गई.
मिली जानकारी के मुताबिक 3 अप्रैल 2025 को गाजिमुड़ा के कक्ष क्रमांक 1192 स्थित बैंकटो परिसर में वन विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारा. मौके से वन्य प्राणी कोटरा का मांस, अपराध में प्रयुक्त जाल, फंदा, कुल्हाड़ी और अन्य आपराधिक सामग्री जब्त की गई. छापे के दौरान एक अज्ञात प्राणी के मांस के अवशेष भी बरामद किए गए. जिसकी जांच की जा रही है.
इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रोशन लाल मांडवी उम्र 50 साल, निवासी ग्राम मानपुर, थाना शोभा, जिला गरियाबंद) और अर्जुन सिंह मरकाम उम्र 49 साल शामिल हैं. दोनों आरोपियों को 4 अप्रैल को गिरफ्तार कर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 27(1), 29, 31, 39, 49, 50, 51, 52 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया.
क्राइम सीन रिक्रिएशन के दौरान आरोपी रोशन लाल की निशानदेही पर जुर्म में इस्तेमाल फंदा और कुल्हाड़ी को जब्त किया गया. इस कार्रवाई से यह भी सामने आया है कि शाकाहारी प्राणियों के शिकार के बाद मांसाहारी प्राणी आबादी क्षेत्रों में दस्तक दे रहे हैं. जिससे मानव-वन्यजीव संघर्ष की संभावनाएं बढ़ रही हैं.
वन विभाग अब इस मामले में संलिप्त अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में जुटा है. टीम की तत्परता से एक बड़े वन्य अपराध का पर्दाफाश संभव हो पाया है. हाल ही के दिनों में भी एंटी पोचिंग टीम की क्रिया अति सराहनीय रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

महुआ बीनने गए ग्रामीणों को हाथी ने कुचला, दो लोगों की मौत, इलाके में दहशत

बलरामपुर : बलरामपुर जिले के वन परिक्षेत्र में हाथी के हमले में दो लोगों की मौत हो गई. दोनों ग्रामीण जंगल में महुआ बीनने गए थे. तभी एक लोनर हाथी ने उन पर हमला कर दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक यह हाथी अपने दल से बिछड़ गया था और पिछले कुछ समय से इलाके में उत्पात मचा रहा था. घटना की खबर मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया.
वन विभाग ने स्थानीय ग्रामीणों से अपील किया कि वे फिलहाल जंगल की तरफ न जाएं और अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें. अफसरों ने बताया कि हाथी की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और जल्द ही उसे पकड़ने या उसके विचरण क्षेत्र को सुरक्षित करने के प्रयास किए जाएंगे. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. वन विभाग की टीम लगातार ग्रामीणों को जागरुक कर रही है और जरुरी कदम उठाने का भरोसा दिलाया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB