गैस सिलेण्डर व पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी, भारत में कृषि क्षेत्र में डीजल 13% खपत, कर्ज तले दबाने का काम कर रही मोदी सरकार -विकास उपाध्याय
Increase in the price of gas cylinder and petrol-diesel, 13% diesel consumption in agriculture sector in India, Modi government is burdening people with debt - Vikas Upadhyay
रायपुर : गैस सिलेण्डर और पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी, भारत में कृषि क्षेत्र में डीजल 13% खपत, कर्ज तले दबाने का काम कर रही मोदी सरकार -विकास उपाध्याय
रायपुर : पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने गैस सिलेण्डर में 50 रुपये की और डीजल व पेट्रोल में 2 रुपये की वृद्धि को लेकर सरकार की नीति पर निशाना साधा है. उपाध्याय ने कहा कि सामान्य उपभोक्ताओं के साथ-साथ उज्जवला योजना के उपभोक्ताओं पर भी गैस सिलेण्डर के दामों में वृद्धि कर अतिरिक्त भार देने का काम केन्द्र की मोदी सरकार कर रही है. देश की जनता महंगाई की मार से ऐसे ही पीड़ित है और उन पर अलग-अलग तरह के टैक्स लगाकर कर्ज तले दबाने का काम मोदी सरकार कर रही है. वहीं दूसरी तरफ आए दिन गैस सिलेण्डर और पेट्रोल-डीजल के मूल्यों में वृद्धि कर जनता के पेट में लात मारने का काम कर रही है.
विकास उपाध्याय ने कहा कि गैस सिलेण्डर एवं पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि होने से देश की जनता परेशान हो गई है. जबकि इनके दामों को स्थिर रखना चाहिए। क्योंकि इनके दाम बढ़ने से मध्यम और निम्न वर्ग के परिवार का महिने का बजट काफी ज्यादा प्रभावित होता है.
उपाध्याय ने कहा कि केन्द्र सरकार की जो भी योजना है उससे अमीर आदमी और अमीर हो रहा है एवं गरीब आदमी और गरीब होते जा रहा है. मध्यम वर्ग के परिवार को एक-एक रूपये का हिसाब रखना होता है. 50 रूपये गैस सिलेण्डर एवं पेट्रोल-डीजल में 02 रूपये के वृद्धि हो जाने से उन्हें कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। गैस सिलेण्डर, पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ने से अन्य सभी चीजों के भी रेट बढ़ने तय हो जाते हैं, क्योंकि परिवहन के माध्यम से ही सारी चीजें होती हैं.
उपाध्याय ने कहा कि रायपुर शहर में गैस सिलेण्डर के उपभोक्ताओं की बात करें तो एचपीसीएल के लगभग उपभोक्ता 1.82 लाख, बीपीसीएल के उपभोक्ता 1.28 लाख और आईओसीएल के 2.90 लाख लगभग उपभोक्ता हैं और इन सभी उपभोक्ताओं को ठगने का काम मोदी सरकार ने किया है. एक तरफ तो जैसे ही चुनाव आते हैं तो जनता को प्रलोभन के माध्यम से 500 रुपये में गैस सिलेण्डर देने की बात भारतीय जनता पार्टी के हर नेता मंच में करते हैं और जैसे ही चुनाव संपन्न होते हैं तो अन्य लोगों की बात तो छोड़िये ये उज्जवला योजना वाले उपभोक्ताओं को भी लूटने का काम करते हैं.
उपाध्याय ने कहा वहीं संपूर्ण भारत में गैस सिलेण्डर के उपभोक्ता करीब 22.61 करोड़ लोग हैं. जिसमें प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के 10.33 करोड़ उपभोक्ता हैं, अतः इन मध्यम वर्ग एवं गरीब वर्ग के उपभोक्ताओं से करीब 16 अरब 46 करोड रुपये अतिरिक्त कमाई देश की मोदी सरकार करने जा रही है.
उपाध्याय ने कहा कि देश में कुल डीजल खपत में वाहन 8.94 प्रतिशत और तिपहिया वाहन 6.39% डीजल खपत करते हैं. ट्रक (हैवी एवं लाईट) की हिस्सेदारी सिर्फ 28.25% है. बसों में करीब 9.55% और रेलवे में करीब 3.24% डीजल खपत होता है.
उपाध्याय ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है जहाँ मोदी सरकार ने अन्नदाताओं को भी लूटा है. कृषि क्षेत्र भी डीजल का एक प्रमुख उपभोक्ता है. जिसकी कुल खपत का लगभग 13% हिस्सा कृषि क्षेत्र में है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
रायपुर : पूर्व विधायक विकास उपाध्याय एवं पूर्व विधायक कुलदीप जूनेजा द्वारा केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र के जरिए कुम्हारी स्थित टोल प्लाजा को हटाये जाने संबंधित चर्चा के लिए समय की मांग की है.
उपाध्याय ने कहा कि वे केन्द्रीय मंत्री से मुलाकात कर कुम्हारी टोल प्लाजा में चल रहे अवैध वसूली की शिकायत करेंगे और जब तक कुम्हारी टोल प्लाजा हटाया नहीं जाता तब तक कांग्रेस पार्टी चरणबद्ध आन्दोलन कर सड़क की लड़ाई लड़ेगी. कुछ दिनों पहले एनएचएआई के दफ्तर में जाकर कुम्हारी टोल प्लाजा को हटाये जाने के बारे में अधिकारियों से चर्चा किये थे. लेकिन आज तक किसी भी तरह की कार्यवाही नहीं की गई. इसीलिए केन्द्रीय मंत्री से चर्चा के लिए समय की मांग की गई है ताकि हालात से उनको अवगत् कराया जा सके. उन्होंने आगे कहा कि इसके लिए हम अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ेंगे और आने वाले दिनों में कुम्हारी टोल प्लाजा से लेकर दिल्ली तक भी प्रदर्शन करेंगे.
विकास उपाध्याय ने बताया कि कुम्हारी टोल प्लाजा में हो रही अवैध वसूली को लेकर लगातार मुद्दे उठ रहे हैं. केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी का 19 मार्च 2021 का न्यूज़ है कि सदन में उन्होंने कहा था कि बहुत जल्द पुरे भारत में टोल नाके बंद किये जायेंगे और सिर्फ जीपीएस की मदद से रोड पर चल रहे वाहनों पर टैक्स लिया जायेगा और उन्होंने यह तक घोषणा किये थे कि 60 किलोमीटर के भीतर सिर्फ एक टोल प्लाजा संचालित होगा. लेकिन छत्तीसगढ़ में ही दुर्ग स्थित और राजनांदगांव स्थित टोल प्लाजा की दूरी, कुम्हारी और मंदिर हसौद टोल प्लाजा की दूरी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि 60 किलोमीटर दायरे वाला जो कथन है वो कितना सही है.
उपाध्याय ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केन्द्र द्वारा सड़के तो बनाई जा रहीं हैं. लेकिन आम जनता की जेबों में सीधे डाका डालने का काम सीधे सरकार कर रही है. छत्तीसगढ़ में ही 20 से ज्यादा टोल प्लाजा संचालित हैं. जनता जब वाहन खरीदते समय रोड टैक्स दे रही है तो फिर उनसे टोल लेना न्यायसंगत नहीं है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



