दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी की बेरहमी से हत्या, फिर पति ने कर लिया खुदकुशी, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

A heart wrenching incident, wife brutally murdered, then husband committed suicide, sensation spread in the area, police engaged in investigation

दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी की बेरहमी से हत्या, फिर पति ने कर लिया खुदकुशी, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर : बिलासपुर जिले की बेलगहना चौकी क्षेत्र के उमरिया गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां घरेलू विवाद के चलते एक पति ने पहले अपनी पत्नी की डंडे से वार कर हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. जिससे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ. जिसके बाद पति ने गुस्से में आकर पत्नी की जान ले ली और फिर खुद भी खुदकुशी कर ली. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. 
घटनास्थल से दो शव बरामद हुए हैं. एक महिला का शव कमरे के अंदर और पुरुष का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। दोनों का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. एफएसएल टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच कर रही है.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB