मासूम से हैवानियत पर कांग्रेस का प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन, दुर्ग के वकीलों ने आरोपी के पक्ष में केस नहीं लड़ने का लिया फैसला

Congress protests across the state against the cruelty against the innocent, lawyers of Durg decided not to fight the case in favor of the accused

मासूम से हैवानियत पर कांग्रेस का प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन, दुर्ग के वकीलों ने आरोपी के पक्ष में केस नहीं लड़ने का लिया फैसला

रायपुर : दुर्ग में मासूम के साथ अनाचार व हत्या और प्रदेश में बिगड़ते लॉ एंड आर्डर को लेकर कांग्रेस ने सभी जिला मुख्यालय में मौन प्रदर्शन करते हुए पुलिस प्रशासन का पुतला जलाया. उन्होंने मुख्यमंत्री और गृह मंत्री से इस्तीफा की मांग भी की. इसी क्रम में शहर जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शहर जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे के नेतृत्व में कांग्रेस भवन के सामने मुंह में काली पट्टी बांधकर मौन प्रदर्शन किया.
पुलिस प्रशासन का पुतला जलाने के पहले कांग्रेसियों ने 2 मिनट मौन रखकर दुर्ग की घटना में मृतक लड़की को श्रद्धांजली दी. इधर दुर्ग की घटना की जांच के लिए कांग्रेस ने पांच सदस्यीय जांच कमेटी बनाई है. इसमें विधायक संगीता सिंहा को संयोजक और विधायक हर्षिता बघेल, यशोदा वर्मा, पूर्व विधायक छन्नी साहू, पूर्व महापौर राजनांदगांव हेमा देशमुख सदस्य नियुक्त की गई है. जांच कमेटी की ये सदस्य घटनास्थल जाकर पीड़ित परिवार व आसपास के लोगों से मिलकर एक रिपोर्ट तैयार करेंगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

दुर्ग के वकीलों ने आरोपी के पक्ष में केस नहीं लड़ने का लिया फैसला

दुर्ग : शहर में 7 साल के मासूम बच्ची से दुष्कर्म और निर्मम हत्या के मामले में जनाक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है. आरोपी सोमेश यादव के खिलाफ एक ओर जहां अधिवक्ता संघ ने बड़ा फैसला लेते हुए उसके केस की पैरवी से इंकार कर दिया वहीं दूसरी ओर यादव समाज सहित हजारों लोगों ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया.
दुर्ग अधिवक्ता संघ ने एकमत होकर आरोपी की ओर से किसी भी तरह की कानूनी मदद ना देने की शपथ ली है. यह फैसला अधिवक्ताओं की नैतिक जिम्मेदारी और समाज के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है.
प्रदर्शन के दौरान आरोपी को फांसी की सज़ा देने और पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग जोरशोर से उठी. मोहन नगर थाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए गए और उनके खिलाफ भी प्रदर्शन हुआ.

राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते कांग्रेस कार्यकर्ता

गरियाबंद/मैनपुर : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक मासुम बच्ची के साथ हुए अनाचार और हत्या की घटना के विरोध में मंगलवार को ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी मैनपुर द्वारा नगर में जंगी रैली निकाल सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बस स्टैंड में मुख्यमंत्री का पुतला जलाया.
पुतला दहन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच थोड़ी झुमाझटकी भी हुई. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हमर मैनपुर चैक से जंगी रैली निकाल नेशनल हाइवे में नारेबाजी करते हुए बस स्टैंड पहुंचे और बस स्टैंड में राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतल दहन किया. इस दौरान पुतला को बुझाने के लिए पुलिस के जवान पानी लेकर दौड़े तो पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झुमाझटकी हुई.
जिला पंचायत सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय नेताम ने छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा, भाजपा के विष्णुदेव साय सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है जिसके चलते राज्य में अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही है. उन्होने सरकार पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए आरोपियों को फांसी की मांग की.
ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी मैनपुर के अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव ने कहा देश में जब कन्याभोज हो रहा था तब छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक मासुम बच्ची के साथ अनाचार हो गया उसकी हत्या हो गई. राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद बेटियां, माता, बहने सुरक्षित नहीं है. लगातार दुराचार की घटनाएं बढ़ गई है.
ब्लाॅक कांग्रेस महामंत्री गेन्दु यादव ने कहा भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है. आए दिनों चाकूबाजी, लूट, हत्या और दुष्कर्म की घटनाएं आम हो गई है. जिससे जनता में असुरक्षा और भय का माहौल बना हुआ है. उन्होंने कहा प्रदेश की भाजपा सरकार आम जनता को सुरक्षा प्रदान करने में पूरी असफल साबित हुई है.
इस मौके पर प्रमुख रुप से जिला पंचायत सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय नेताम, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेन्दु यादव,. युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोहन नेताम, हरिश्वर पटेल, तनवीर राजपूत, नंदु पटेल, भोजलाल ध्रुव, भीलेश्वर ध्रुवा, राहुल निर्मलकर, विरेन्द्र राजपूत, दुलेन्द्र नेगी, रामभरोसा, पारेश्वर नेगी, राकेश ठाकुर, लिकेश, लोकेश सांडे, दयाराम यादव, पिलेश्वर सोरी, नजीब बेग, गजेन्द्र यादव, रेवान दीवान, धनसु दीवान, पुनित ध्रुव, गज्जु नेगी, गुंजेश कपिल, डोमार साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

बीजापुर में कांग्रेस ने किया मुख्यमंत्री और गृह मंत्री का पुतला दहन

बीजापुर : बीजापुर में कांग्रेस ने प्रदेश में महिलाओं के साथ लगातार घट रही अपराध की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने व राज्य की लचर कानून-व्यवस्था सहित गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग की. जिला मुख्यालय बीजापुर में कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री का पुतला दहन किया.
इस दौरान बीजापुर के विधायक और कांग्रेस नेता विक्रम मंडावी ने दुर्ग जिले में मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की घटना पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि “इस घटना ने प्रदेश सरकार के कानून व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है. प्रदेश की भाजपा सरकार में महिलायें और बच्चे लगातार लचर क़ानून व्यवस्था का शिकार हो रहे हैं और महिलाओं और बच्चों पर दुष्कर्म की घटनाएं बड़ी हैं. प्रदेश की भाजपा सरकार का क़ानून व्यवस्था पर कोई कंट्रोल नहीं है. इसलिए प्रदेश की भाजपा सरकार के गृह मंत्री विजय शर्मा को राज्य में हो रहे दुष्कर्म की घटनाओं की नैतिक ज़िम्मेदारी लेते हुए उन्हें अपने पद से इस्तीफ़ा दे देना चाहिए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

बलरामपुर में कांग्रेस का विरोध

बलरामपुर : प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर बलरामपुर जिले में कांग्रेसियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया. कांग्रेसियों का आरोप है कि छत्तीसगढ़ में बेटियां और महिलाएं सुरक्षित नहीं है. लगातार उनके साथ घटनाएं हो रही हैं और सरकार चुप्पी साधे हुए है. नया बस स्टैंड के पास भारी तादाद में कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी एकत्रित हुए उसके बाद उन्होंने रैली निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ नारेबाजी की इस दौरान पुलिस के साथ उनकी हल्की झूमा झटकी भी देखने को मिली.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

मुंगेली में भी कांग्रेस का प्रदर्शन

मुंगेली : मुंगेली जिला कांग्रेस कमेटी ने दुर्ग में हुए बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ जम कर प्रदर्शन किया और सरकार को फेल बताते हुए नारेबाजी की। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि जब से भाजपा की सरकार बनी है. प्रदेश में महिलाएं और बच्चियां सुरक्षित नहीं है. इसको लेकर कांग्रेस ने रैली निकाली.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

बढ़ते अपराध को लेकर कोंडागांव में कांग्रेस का प्रदर्शन

कोंडागांव : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश में बढ़ते महिला अपराधों और कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को लेकर मंगलवार 8 अप्रैल को राज्य भर के जिला मुख्यालयों में मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र स्थित ओम नगर में 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुए दुराचार और हत्या की घटना के विरोध में किया गया.
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री (संगठन एवं प्रशासन) मलकीत सिंह गैदू की ओर से जारी निर्देशानुसार सभी जिला, नगर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों को इस प्रदर्शन में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा गया था। इस दौरान स्थानीय विधायक, पूर्व विधायक, एआईसीसी, पीसीसी सदस्य, जनप्रतिनिधि, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस समेत तमाम संगठनों ने पुतला दहन में भाग लिया.
कोंडागांव में प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष बुधराम मरकाम ने कहा कि बीजेपी सरकार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. मासूम बच्चियों और महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. लेकिन राज्य सरकार और गृह विभाग मूकदर्शक बना हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी और गृह मंत्री से इस्तीफे की मांग करती है.
पुतला दहन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और ज्ञापन सौंपा. कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB