सोशल मीडिया पर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर और विशेष वर्गों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी, आरोपी दीपांशु गिरफ्तार

Objectionable comments on social media about Bharat Ratna Dr. Bhimrao Ambedkar and special classes, accused Dipanshu arrested

सोशल मीडिया पर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर और विशेष वर्गों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी, आरोपी दीपांशु गिरफ्तार

रायगढ़ : रायगढ़ जिले में सोशल मीडिया पर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर और विशेष वर्गों को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी एक युवक को भारी पड़ गई. कोतरारोड़ पुलिस ने आरोपी दीपांशु सिंह राजपूत उम्र 20 साल निवासी रीवा (एमपी) हाल मुकाम भगवानपुर किराए का मकान रायगढ़ को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक भीम आर्मी भारत एकता मिशन छत्तीसगढ़ के जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार महेश ने थाना कोतरारोड़ में शिकायत दर्ज कराई कि युवक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से भारत रत्न डॉ. अंबेडकर और विशेष समुदायों के प्रति आपत्तिजनक, अभद्र और जातिगत टिप्पणी की है. जो समाज में वैमनस्य फैलाने वाली है.
थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर सबूत इकठ्ठा किया और आरोपी की निशानदेही कर आरोपी दीपांशु सिंह राजपूत उम्र 20 साल को हिरासत में लिया. पूछताछ में दीपांशु सिंह ने आपत्तिजनक पोस्ट करने करना कबूल किया. जिसके बाद उसका मोबाइल फोन जब्त करते हुए दीपांशु सिंह राजपूत को गिरफ्तार किया गया.
कोतरारोड़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 263/2025, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196 (सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास), 351(1), 352(2) के अतिरिक्त अनुसूचित जाति-जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(2)(v)(a) के तहत मामला दर्ज किया और आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
इस मामले की जांच और आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त की अहम भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB