19 दिसंबर से अंबिकापुर-बिलासपुर की विमान सेवा चालु, शेड्यूल जारी, भाजपा नेता बोले- सुविधा या मजाक, रायपुर के लिए हो फ्लाईट
Ambikapur Bilaspur air service started from December 19 schedule released people said convenience or joke there should be flight for Raipur
अंबिकापुर : अंबिकापुर से हवाई सेवा दिसंबर महीने से शुरु हो जाएगी. एयरलाइन कंपनी फ्लाई बिग ने 19 दिसंबर से अंबिकापुर-बिलासपुर रुट में हवाई सेवा शुरु करने के लिए शेड्यूल जारी किया है.
यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन चलेगी. एयरलाइंस कंपनी फ्लाई बिग ने अंबिकापुर से फ्लाईट शुरु करने के लिए शेड्यूल एयरपोर्ट अथारिटी को सौंप दिया है. अंबिकापुर-बिलासपुर-अंबिकापुर के लिए हवाई सेवा हफ्ते में तीन दिन गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को उपलब्ध रहेगी,
फ्लाईबिग का शेड्यूल
अंबिकापुर से छूट-12.50 बिलासपुर पहुंच- 13.45
बिलासपुर से छूट- 14.10 अंबिकापुर पहुंच- 15.05
लोगों ने कहा कि यह सुविधा है या मजाक है. अंबिकापुर से हवाई सेवा शुरु करने का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था. पूर्व में दरिमा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए स्वीकृति 2021 में दी गई थी. इसके बाद एयरपोर्ट का विस्तार किया गया है. लोगों को अंबिकापुर से रायपुर और वाराणसी के लिए सेवा शुरु करने की उम्मीद थी.
भाजपा नेता कैलाश मिश्रा ने कहा कि इसमें कौन उड़ेगा. लोगों की मांग रायपुर-अंबिकापुर-वाराणसी सेवा की है. यह सेवा मजाक है और पूरी तरह से फेल हो जाएगी.
भाजपा नेता आलोक दुबे ने कहा कि यह सेवा औचित्यहीन है. अंबिकापुर से बिलासपुर तीन से साढ़े तीन घंटे में सड़क मार्ग से पहुंचा जा सकता है. अंबिकापुर से रायपुर, वाराणसी एवं दिल्ली के लिए फ्लाइट होने पर लोगों को इसका फायदा मिलेगा.
व्यवसायी संजय मित्तल ने कहा कि अंबिकापुर से रायपुर एवं वाराणसी की सेवाएं शुरु की जानी चाहिए. इसके साथ दिल्ली तक भी सीधी फ्लाइट हो तो लोगों को फायदा मिलेगा. बिलासपुर फ्लाइट से जाने का औचित्य नहीं दिखता. यह सेवा किसी काम की नहीं है.
अंबिकापुर से फ्लाइट के लिए दरिमा जाना पड़ेगा। चेक-इन में समय लगेगा। बिलासपुर में चकरभाटा से बिलासपुर तक जाना होगा. इसमें जितना समय लगेगा, उतने समय में यात्री सड़क मार्ग से कम खर्च में बिलासपुुर पहुंच जाएंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



