दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी बाइक, देवर-भाभी की मौत, दो मासूम घायल, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Painful road accident, bike overturned after losing control, brother-in-law and sister-in-law died, two innocent children injured, family members inconsolable

दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी बाइक, देवर-भाभी की मौत, दो मासूम घायल, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

बलरामपुर : बलरामपुर के जरवा कोतवाली क्षेत्र में चौहतरकलां के पास एक दुखद सड़क हादसा हुआ. सड़क हादसे में देवर -भाभी की मौत हो गई, जबकि दो मासूम बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गई. यह मामला जरवा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार रात करीब 8 बजे कटकुइयां गांव से आधा दर्जन लोग मेला देखने गए थे. वापसी के दौरान रविवार तड़के करीब 3 बजे सड़क पर बने डिप की वजह से बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई. पीछे आ रहे साथियों ने परिजनों को खबर दी. घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी तुलसीपुर पहुंचाया गया.
इस हादसे में कटकुइयां गांव के संजय उम्र 21 साल की मौके पर ही मौत हो गई. उनकी भाभी सुनीता उम्र 25 साल को सीएचसी तुलसीपुर ले जाया गया. रास्ते में ही उनकी भी मौत हो गई. सुनीता की दो बेटियां सुप्रिया उम्र 6 साल और संजना (डेढ़ वर्ष) गंभीर रुप से घायल हो गई. दोनों बच्चियों को प्राथमिक उपचार के बाद बलरामपुर रेफर किया गया है. थाना तुलसीपुर के उपनिरीक्षक नागेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंच गई. और विधिक कार्रवाई की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB