रिंग रोड पर संदिग्ध हालत में मिली लाश, युवक का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी, नहीं हुई पहचान, जांच में जुटी पुलिस
A dead body was found in suspicious condition on the ring road, sensation spread in the area after the body of a young man was found, he could not be identified, police started investigation
बिलासपुर : बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब रिंग रोड नंबर दो पर स्थित गुंबर पेट्रोल पंप के पास एक युवक का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला. मृतक की उम्र करीब 30 साल आंकी जा रही है. लेकिन उसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है.
मिली जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रिंग रोड नंबर दो पर स्थित गुंबर पेट्रोल पंप के पास सुबह राहगीरों ने लाश देखी और इसकी खबर पुलिस को दी. मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और आगे की जांच के लिए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया.
प्रारंभिक तौर पर युवक के शरीर पर कोई चोट के निशान नजर नहीं आए. जिससे मौत का कारण साफ नहीं हो पाया है. सिविल लाइन टी आई एस आर साहू का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असल वजह सामने आएगी. फिलहाल सिविल लाइन पुलिस आसपास के थानों और गुमशुदगी की रिपोर्टों से युवक की पहचान करने में जुटी है.
पुलिस ने आसपास के थानों से संपर्क कर गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगालना शुरू कर दी है, ताकि मृतक की पहचान की जा सके. घटनास्थल से कोई दस्तावेज या पहचान संबंधी वस्तु बरामद नहीं हुई है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. संदिग्ध हालत में मिली इस लाश ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं और जांच पूरी होने तक रहस्य बना हुआ है कि युवक की मौत दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई साजिश छिपी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



