एसीबी का बड़ा एक्शन, जीआरपी के चार बर्खास्त पुलिस वालों पर शिकंजा. जेल में बंद कांस्टेबलों के मकानों पर दी दबिश
Big action by ACB crackdown on four dismissed GRP policemen Raids on houses of jailed constables
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बिलासपुर, कवर्धा, कोरबा और सरगुजा में एक साथ छापेमारी की. यह कार्रवाई जीआरपी (रेलवे पुलिस) के चार बर्खास्त कांस्टेबलो मन्नू प्रजापति, सौरभ नागवंशी, संतोष राठौड़ और लक्ष्मण गाय के खिलाफ की गई. इन कांस्टेबलों पर आय से ज्यादा संपत्ति रखने और नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल होने के गंभीर आरोप हैं.
एसीबी की टीम ने मोपका, सिरगिट्टी, कवर्धा, कोरबा और सरगुजा में स्थित इन कांस्टेबलों के मकानों पर दबिश दी. इन अधिकारियों की गतिविधियों पर काफी समय से नजर रखी जा रही थी. इन पर आरोप है कि ये ट्रेनों के जरिए गांजा, प्रतिबंधित टैबलेट और अवैध हथियारों की तस्करी करते थे. जांच में इन चारों कांस्टेबलों के बैंक खातों से करोड़ों रुपये के संदिग्ध ट्रांजैक्शनों की जानकारी सामने आई है. जिसे लेकर एसीबी जांच में जुटी है.
शुरुआती जांच में पता चला कि इन कांस्टेबलों के पास उनकी घोषित आय से कहीं ज्यादा संपत्ति है. एसीबी ने उनके घरों से दस्तावेज, नकदी और दुसरे अहम रिकॉर्ड जब्त किए हैं. सूत्रों के मुताबिक अवैध गतिविधियों से कमाए गए पैसे को कई जरियों से सफेद धन में बदलने की कोशिश की जा रही थी. इसके अलावा, कई बैंक अकाउंट और संपत्तियों की जानकारी भी सामने आई है. जिनकी जांच की जा रही है.
यह मामला सिर्फ बिलासपुर तक सीमित नहीं है. बल्कि इसका नेटवर्क दुसरे जिलों तक फैला हुआ है. इन कांस्टेबलों पर आरोप है कि वे संगठित तस्करी गिरोह का हिस्सा थे और लंबे समय से रेलवे के जरिए गांजा और अवैध हथियारों की सप्लाई कर रहे थे. इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश जारी है.
एसीबी ने साफ किया है कि भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. इस कार्रवाई से न सिर्फ रेलवे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. बल्कि प्रशासनिक स्तर पर भी इस तरह की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने की जरुरत महसूस की जा रही है. इस पूरे मामले की जांच अभी जारी है. और आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़ी और भी अहम जानकारियां सामने आने की संभावना है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



