पड़ोसी युवक बना कातिल, आपसी विवाद में मां-बेटी की ली जान, मलबे में दबाया शव, ट्रेन से हुआ फरार, आरोपी शुभम सेठ गिरफ्तार

Neighboring youth became a murderer, killed mother and daughter in a mutual dispute, buried the body in the rubble, escaped by train, accused Shubham Seth arrested

पड़ोसी युवक बना कातिल, आपसी विवाद में मां-बेटी की ली जान, मलबे में दबाया शव, ट्रेन से हुआ फरार, आरोपी शुभम सेठ गिरफ्तार

रायगढ़ : रायगढ़ जिले में पुसौर थाना क्षेत्र के संवरा पारा में हुई मां-बेटी की हत्या के मामले में पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी को मात्र 48 घंटों में सुलझाकर सनसनीखेज खुलासा किया है. वारदात के बाद से पुलिस की मुस्तैदी और तेज कार्रवाई ने न सिर्फ आरोपी को गिरफ्तार किया. बल्कि पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को तकनीकी और वैज्ञानिक जांच से जोड़कर अदालत के लिए मजबूत सबूत भी जुटा लिए हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक 15 अप्रैल 2025 को पुसौर के संवरापारा में भरत घोबा के निर्माणाधीन मकान के मलबे में पड़ोस की महिला उर्मिला संवरा उम्र 50 साल और उसकी बेटी पूर्णिमा संवरा उम्र 24 साल का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी. खबर मिलते ही एसपी दिव्यांग पटेल, पुलिस अधिकारियों एवं फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंच गए. वारदात की खबर पर पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज संजीव शुक्ला भी घटनास्थल पहुंचे और पूरे मामले की गंभीरता से जांच के निर्देश दिया.
जांच को कई टीमों में बांटते हुए सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल्स और तकनीकी पहलुओं पर तेजी से काम शुरु किया गया. वारदात के बारे में थाना पुसौर में अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने की धाराओं में जुर्म दर्ज कर जांच शुरु हुई. पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे और शक की कड़ी मृतिका के घर के पास किराना दुकान चलाने वाले शुभम सेठ तक पहुंची.
पूछताछ में शुभम ने न सिर्फ अपना जुर्म कबूल किया बल्कि कत्ल की पूरी प्लान और क्रियान्वयन का चौंकाने वाला खुलासा भी किया. आरोपी शुभम सेठ ने बताया कि कुछ दिनों से दोनों के बीच आपसी विवाद चल रहा था. जिससे शुभम ने उसका कत्ल करने का प्लान बनाया. 14 अप्रैल की रात वह लकड़ी के खुरे के साथ घर से निकला. छत के रास्ते पूर्णिमा के घर में घुसा और सोती हुई पूर्णिमा पर ताबड़तोड़ वार किया. बीच-बचाव में जागी मां उर्मिला पर लकड़ी का खुरा और क्रिकेट के बैट से हमला कर दोनों का कत्ल कर दिया.
इसके बाद शवों को निर्माणाधीन मकान में ईंट से ढंककर छिपा दिया और कमरे, सीढ़ी पर लगे खून को पानी से साफ कर खुद जनशताब्दी ट्रेन से रायपुर भाग गया. पुलिस ने आरोपी के बयान पर खून से सने कपड़े, कत्ल में इस्तेमाल खुरा, बैट और दुसरे अहम सबूत जब्त किए हैं. 
इस कार्रवाई में एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, सीएसपी आकाश शुक्ला, डीएसपी अनिल विश्वकर्मा के नेतृत्व में निरीक्षक रामकिंकर यादव, उप निरीक्षक कुंदन लाल गौर, एएसआई मनमोहन बैरागी, ऐनु देवांगन, उमाशंकर विश्वाल, उमाशंकर नायक समेत अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही.
आरोपी
शुभम सेठ पिता चंद्रकेतु सेठ उम्र 20 साल  निवासी बिरसामुंडा चौक, संवरा पारा, थाना पुसौर, जिला रायगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB