जानलेवा झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज से 2 बच्चों की मौत, पुलिस ने किया गिरफ्तार, छानबीन में आरोपी दीपक गुप्ता ने बताया सच
2 children died due to wrong treatment by a deadly quack doctor, police arrested him, during investigation accused Deepak Gupta told the truth
बिलासपुर/कोटा : बिलासपुर जिला में कोटा पुलिस ने झोलाछाप डाक्टर को गिरफ्तार किया है. आरोपी डॉक्टर के गलत इलाज से साल भर पहले दो बच्चों की मौत हो गई थी. इसके बाद से वह फरार चल रहा था.
मिली जानकारी के मुताबिक 17 जुलाई 2024 को अब्दुल जब्बार अली निवासी करवा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 17 जुलाई 2024 को ग्राम टेंगनमाडा के झोलाछाप डाक्टर चिंटू गुप्ता के गलत इलाज से उसके दो बेटे इरफ़ान अली उम्र 13 साल और मोहम्मद इमरान अली उम्र 14 साल की मौत हो गई. इस रिपोर्ट पर पर मर्ग इंटिमेशन दर्ज कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया.
इस मामले की मर्ग जांच के दौरान FSL रिपोर्ट, हिस्टोपैथोलीजिकल रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपी दीपक गुप्ता उर्फ़ चिंटू गुप्ता के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया. उनके ऊपर आरोप लगाया गया है कि बिना वैध चिकित्सा लाइसेंस के इलाज करने से बच्चों की मौत हुई है.
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 105 BNS जुर्म दर्ज किया. थाने में जुर्म दर्ज होते ही आरोपी फरार हो गया. पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी. इसी बीच खबर मिलने पर कोटा थाना प्रभारी के मार्गदर्शन में टीम गठित कर आरोपी दीपक गुप्ता उर्फ चिंटू गुप्ता पिता केदारनाथ गुप्ता उम्र 37 साल निवासी टेंगन माडा चौकी बेलगहना को 16 अप्रेल 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया. इस कार्यवाही में चौकी बेलगहना प्रभारी उप भावेश शेंडे, सउनि भरत राठौर, आरक्षक तरुण केशरवानी की विशेष अहम रही.
नाम आरोपी
दीपक गुप्ता उर्फ़ चिंटू गुप्ता पिता केदारनाथ गुप्ता उम्र 37 साल निवासी टेंगनमाडा करवा चौकी बेलगहना चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



