नशे की लत के चलते दोस्त बना जान का दुश्मन, यार ने ही चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Due to drug addiction friend became enemy of life friend stabbed him to death police arrested the accused
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में बुधवार की सुबह हुई चाकूबाजी की वारदात में 19 साल के युवक की मौत हो गई. यह पूरा मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा इलाके का है.
यहां मोटर गैरेज में काम करना वाला युवक आकाश सूर्या रोज की तरह अपने काम में घर से निकला और रास्ते में मोटरसाइकिल सवार युवक शुभम आया और किसी बात को लेकर उसके साथ गाली गलौच करने लगा. जिसके बाद आरोपी युवक शुभम ने अपने पास रखे चाकू से उस पर हमला कर दिया. जिससे आकाश खून से लथपथ होकर जमीन पर जा गिरा और आरोपी शुभम मौके से फरार हो गया.
वही घटना की जानकारी लगते ही सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई. जिसके बाद पुलिस ने बगैर मौका गवाए आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर होता उसके पहले ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.और आगे की कार्रवाई में पुलिस लगी हुई है.
इस मामले को लेकर थाना प्रभारी विजय चौधरी ने बताया कि आरोपी और मृतक युवक दोनो बचपन के दोस्त थे. एक साथ स्कूल में पढ़े हैं. दोनो के बीच में अच्छी दोस्ती थी. लेकिन इनकी दोस्ती दुश्मनी में बदल गई. जिसका असल वजह नशा है. नशे को लेकर कुछ महीने पहले इनका विवाद हुआ था. वही से इनके बीच में आपसी रंजिश दोनो रखने लगे. दोनो आदतन नशे के आदि हैं. यह घटना भी नशे को लेकर हुई. इस मामले में आरोपी को पुलिस ने फौरन गिरफ्तार कर लिया.
बिलासपुर शहर में इन दिनों नशे का कारोबार काफी फल फूल रहा है. जैसे-जैसे शहर बढ़ रहा है. वैसे वैसे शहर में नशे का कारोबार और जुर्म दोनो का ग्राफ भी काफी हद तक बढ़ते चला जा रहा है. इस घटना ले या फिर बीते दस बारह दिन पहले पुराने बस स्टेंड में केबल ऑपरेटर की हत्या को लें. इन दोनो हत्या में असल वजह नशा है.
जबकि पुलिस लगातार नशे के कारोबार करने वाले के खिलाफ कार्रवाई कर इस पर अंकुश लगाने का पूरा प्रयास भी कर रही है. लेकिन आज भी पुलिस कुछ नशे के कारोबारी सौदागर तक पहुंचने में कामयाब नहीं हो पा रही है. आलम यह है कि नशे की पकड़ नाबालिक बच्चे और युवा वर्ग खासकर वह तबका जो रोजी मजदूरी में लगे हुए इनके चपेट में आ रहे हैं. नशे के सौदागर अपने स्वार्थ और फायदे के लिए पूरी पीढ़ी को गर्त में धकलने में आमादा हैं.
आज भी शहर में प्रबंधित नशीली दवाई शहर में बड़ी आसानी से उपलब्ध कराई जा रही है. इनके पीछे के कारोबारी और इनको पहुंचाने वाले सप्लायर अपना जाल इस शहर में बिछा रखा है. खासकर शहर के निचली बस्ती में इनका गढ़ बना हुआ है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



