हाथी ने ग्रामीण को पटक-पटककर मार डाला, जंगल में अचानक हुआ सामना, सूंड से उठाकर पटका, सुबह ट्रैकर टीम ने देखी लाश, ग्रामीणों में दहशत का माहौल
The elephant killed the villager by trampling him, the encounter happened suddenly in the forest, picked him up with the trunk and trampled him, the tracker team saw the dead body in the morning, there was panic among the villagers
रायगढ़ : हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई. सुबह जब हाथी ट्रेकरों ने ग्रामीण की लाश देखी. तो मामले की खबर विभाग के अधिकारियों को दी. यह घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र की है. घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.
जानकारी के अनुसार बायसी का रहने वाला भगत राम राठिया 50 साल सुबह करीब 5 बजे घर से निकला और आमगांव बीट के 372 RF की ओर कहीं जा रहा था. तभी अचानक एक हाथी से उसका सामना हो गया. ऐसे में हाथी ने उसे सुंड से उठाकर पटक-पटक कर मार डाला. सुबह जब हाथियों की निगरानी के लिए ट्रैकर जंगल जा रहे थे. तो उन्होंने ग्रामीण की लाश देखी और मामले की खबर वन विभाग के अधिकारियों को दी. इससे तत्काल धरमजयगढ़ रेंजर व अन्य स्टाप मौके पर पहुंचे. लेकिन शुरु में उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी. बाद में उसकी शिनाख्त हुई. मृतक के परिजनों को मामले की खबर दी गई और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के उसे अस्पताल भेजवाया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



