असंतुलित होकर खेत में पलटी बस, बाल-बाल बचे 40 सवार, इधर यात्री बस पलटने से कई यात्रियों को गंभीर चोटें, मची चीख पुकार

The bus lost balance and overturned in the field, 40 passengers had a narrow escape, on the other hand many passengers were seriously injured when the bus overturned, there was a lot of screaming and shouting

असंतुलित होकर खेत में पलटी बस, बाल-बाल बचे 40 सवार, इधर यात्री बस पलटने से कई यात्रियों को गंभीर चोटें, मची चीख पुकार

गरियाबंद/मैनपुर : गुरुवार शाम 4:30 करीब 40 सवारी को लेकर जा रही एक बस अचानक असंतुलित होकर खेत में जाकर पलट गई. बस में पलटते ही बस में सवार लोगों ने चीखना-चिल्लाना शुरु कर दिया. गनीमत रही कि सभी सवार सुरक्षित बच गए. कुछ लोगों को मामूली चोटे आई है.
मिली जानकारी के मुताबिक मैनपुर विकासखंड के उरमाल और सरगीगुड़ा के बीच यह घटना घटित हुआ है. खरियार से झरिगांव 40 सवारी को लेकर जब जा रही थी तो उरमाल और सरगीगुड़ा के पास असंतुलित होकर खेत में जाकर पलट गई. सवारी के चिल्लाने का शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मदद को दौड़े और बस में सवार लोगों को बाहर निकाला. सुखद संयोग की बात है कि किसी भी सवारी को गंभीर चोट नहीं लगी.
यात्री बस नारायणपुर में पलटी, कई लोग घायल
नारायणपुर. ओरछा मार्ग पर यात्री बस पलटने से कई यात्रियों को गंभीर चोटें आई है. यह घटना ग्राम गड़बेंगाल पुल के पास की है. हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया.
बताया जा रहा कि बस्तर ट्रैवल्स कम्पनी की बस नारायणपुर से ओरछा जा रही थी. जिसमें क्षमता से ज्यादा सवारी बैठाए गए थे. बता दें कि कुछ दिन पहले ही इसी कंपनी की बस ने कोंडागांव में ट्रैफिक सिंग्नल में खड़े बाइक सवारों को टक्कर मारी थी. जिसमें 2 बाइक सवारों की मौत हुई थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB