छत्तीसगढ़ में घिनौनी वारदात, जबरदस्ती घर घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देकर 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म, आरोपी प्रकाश गिरफ्तार

A heinous incident in Chhattisgarh: A 72-year-old woman was raped after being forcibly entered into her home, assaulted and threatened with death; accused Prakash arrested.

छत्तीसगढ़ में घिनौनी वारदात, जबरदस्ती घर घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देकर 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म, आरोपी प्रकाश गिरफ्तार

जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर के कांसाबेल थाना क्षेत्र में 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी महिमा प्रकाश मिंज उम्र 26 साल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 9 मई की रात गांव में सामाजिक कार्यक्रम से लौटने के बाद जब वह घर का दरवाजा बंद कर रही थी. तभी आरोपी जबरन घर में घुस आया। आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की. जान से मारने की धमकी दी और फिर दुष्कर्म किया। किसी तरह महिला आरोपी के चंगुल से छूटकर बाहर निकली और शोर मचाया.
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना कांसाबेल में बीएनएस की धारा 64(1), 115(2) और 332(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया. आरोपी घटना के बाद से फरार था. लेकिन पुलिस और टेक्निकल टीम की मदद से रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र स्थित उसके गांव से उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में आरोपी ने जुर्म करना किया. जिसके बाद 13 मई को उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t