रिश्तों का खौफनाक कत्ल, सो रही बहन पर कैंची से किया जानलेवा हमला, इलाज के दौरान मौत, इलाके में दहशत का माहौल, भाई पोषण गिरफ्तार
A horrific murder of relatives, a deadly attack with scissors on a sleeping sister, who died during treatment, terror gripped the area, and her brother, Poshan, was arrested.
बालोद/देवरी : बालोद जिले के थाना देवरी बंगला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसूली में शुक्रवार देर शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई. सोनकर परिवार में एक युवक द्वारा अपनी ही बहन पर चाकू से हमला किए जाने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. यह मामला देवरी थाना क्षेत्र के परसुली गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका तनीषा सोनकर वारदात से कुछ घंटे पहले ही अपने भाई पोषण सोनकर के खिलाफ मारपीट की शिकायत लेकर देवरी थाने पहुंची थी. युवती ने पुलिस को आवेदन देकर भाई पर प्रताड़ना और मारपीट का आरोप लगाया था.
खबर के बाद पुलिस टीम गांव पहुंची और दोनों पक्षों को समझाइश दी. पारिवारिक मामला होने के चलते तनीषा ने अपना आवेदन वापस ले लिया. लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही घंटों बाद यह विवाद इतना खौफनाक रूप ले लेगा.
बताया जा रहा है कि तनीषा घर में सो रही थी. तभी आरोपी भाई पोषण सोनकर अचानक गुस्से में उसके पास पहुंचा और धारदार कैंची से उसके गले पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई और घर में चीख-पुकार मच गई.
परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल युवती को देवरी अस्पताल ले जाया गया. हालत बेहद गंभीर होने की वजह से डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव रेफर कर दिया. जहां इलाज के दौरान तनीषा ने दम तोड़ दिया.
वारदात की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
बताया जा रहा है कि परिवार सड़क से काफी अंदर खेत क्षेत्र में निवास करता है. जिसके कारण वारदात के बाद पूरे गांव में डर और तनाव का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



