ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, लगी भीषण आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, दुसरे हादसे में अंडर ब्रिज से नीचे गिरा वाहन, चालक की मौत

The truck went out of control and overturned a massive fire broke out the driver saved his life by jumping in the second accident the vehicle fell from the under bridge the driver died

ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, लगी भीषण आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, दुसरे हादसे में अंडर ब्रिज से नीचे गिरा वाहन, चालक की मौत

दुर्ग : दुर्ग के नेशनल हाईवे 53 पर दो बड़े हादसे हुए. दोनों हादसे मंगलवार को हुए हैं. पहली घटना धमधा नाका के पास हादसे की है. यहां एक ट्रक अंडर ब्रिज के 25 फीट ऊपर से नीचे जा गिरी. उसके बाद ट्रक पलट गई. इस हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई. ट्रक स्टील का रोल लेकर रायपुर से नागपुर की तरफ जा रहा था. उस दौरान यह हादसा हो गया.
ड्राइवर को नींद आने से हुआ हादसा:
धमधा अंडर ब्रिज के पास अचानक ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई. जिसके बाद उसका ट्रक से कंट्रोल खत्म हो गया और ट्रक ब्रिज से नीचे जा गिरी. इस हादसे में मारे गए ड्राइवर की पहचान नहीं हो पाई है. हादसे की खबर मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और ट्रक में फंसे मृत ड्राइवर को क्रेन के जरिए बाहर निकाला गया. उसके बाद रोड से ट्रक को हटाया गया. जिसके बाद सड़क पर यातायात शुरु हो पाया.
दुर्ग बाइपास पर हुआ दूसरा हादसा:
दुर्ग में दूसरा हादसा दुर्ग बाईपास पर हुआ. पीपरछेड़ी के पास एक चलती ट्रेलर में अचानक से शॉर्ट सर्किट होने से उसमे आग लग गई. देखते ही देखते आग ने ट्रेलर को अपनी चपेट में ले लिया. ट्रेलर में सवार ड्राइवर और कंडक्टर ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई. एनएचएआई और नगर निगम की टीम ने फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाकर आग पर काबू पाया. उसके बाद यहां आवाजाही शुरु हो पाई.
नेशनल हाइवे 53 में दो अलग अलग घटनाओं में एक ड्राइवर की मौत हो गई. जबकि दूसरे हादसे में ड्राइवर और कंडक्टर बाल-बाल बच गए. ट्रक के मालिकों को खबर दे दी गई है. इस केस की जांच में पुलिस जुट गई है.: सतीष ठाकुर, डीएसपी, यातायात, दुर्ग
दोनों सड़क हादसे के बाद से दुर्ग में कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा. पुलिस की तत्परता से बाद में सड़क को क्लीयर कराया गया और ट्रैफिक बहाल किया गया. दोनों हादसों ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर हमें सजग रहने का संदेश दिया है. इसलिए सड़क पर चलते वक्त हम सजग रहें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb