वन परिक्षेत्र अधिकारी के इशारे पर अवैध उगाही के खेल में बेरियर में कार्यरत भृत्य तोपराव बावनथड़े को किया निलंबित!, अफसर बेगुनाह?

On the instructions of the Forest Range Officer Toprao Bawanthade an employee working in the barrier was suspended for illegal extortion game the officer innocent

वन परिक्षेत्र अधिकारी के इशारे पर अवैध उगाही के खेल में बेरियर में कार्यरत भृत्य तोपराव बावनथड़े को किया निलंबित!, अफसर बेगुनाह?

राजनांदगांव/छुरिया : पिछले दिनो वन परिक्षेत्र बागनदी के अंतर्गत ग्राम कल्लूबंजारी मे अंतरराज्यीय हाईटैक बेरियर में कार्यरत भृत्य तोपराव बावनथड़े के खिलाफ अवैध उगाही का मामला सामने आने के बाद जांच में पाया गया कि उनके द्वारा निष्ठापूर्वक काम नहीं कर काम के प्रति लापरवाही बरतने और छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 नियम -3 का प्रथम दृष्टया उलंघन पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया.
सवाल ये उठता है अक्सर भ्रष्टाचार के मामले का जवाबदेही सम्बंधित विभाग के अधिकारी पर कार्यवाही क्यों नही? सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक वन परिक्षेत्र अधिकारी बागनदी डोगरगड़ से रोजाना सरकारी वाहन से आना-जाना करते हैं. जबकि जिला प्रसाशन का साफ आदेश है कि उन्हें मुख्यालय में ही निवासरत रहना है. खबर है. उक्त अधिकारी का अक्सर कार्यालय में नही रहने के चलते अधिनस्थ छोटे कर्मचारी अवैध उगाही को बेखौफ होकर अंजाम देते हैं. आरोप तो यहां तक है कि वन परिक्षेत्र अधिकारी का अवैध उगाही मे खुला सरक्षण मिला हुआ है. प्रबुद्धजनों की मांग है कि उक्त वन अधिकारी के भूमिका का जांच करें. सिर्फ भृत्य तोपराव बावनथड़े को निलंबित कर मामले बड़े अधिकारी के काले कारनामे पर पर्दा डालने की कोशिश न करें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb