दो तेज रफ्तार बाइक की आपस में टक्कर, पति-पत्नी समेत 3 की गई जान, एक गंभीर, इधर बस और कैप्सूल वाहन की भिड़ंत, 24 लोग घायल
Two high-speed bikes collided, killing three people, including a husband and wife, and injuring one. Meanwhile, a bus and a capsule vehicle collided, injuring 24.
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सड़क हादसे की बड़ी घटना सामने आई है. जहां विधानसभा इलाके में साइकिल सवार दंपती समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रुप से घायल हो गया.
मिली जानकारी के मुताबिक टेकारी निवासी भोजराज विश्वकर्मा अपनी पत्नी प्यारी बाई विश्वकर्मा के साथ साइकिल से भुरकुनी की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से आ रही बाइक ने साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल सवार दंपती और बाइक चालक सड़क से दूर फेका गए.
इस हादसे में भोजराज विश्वकर्मा, प्यारी बाई विश्वकर्मा और मांढर निवासी शुभम यादव की मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीण पहुंचे और पुलिस को खबर दी. हादसे में एक अन्य युवक भी घायल हो गया. जिसका इलाज अस्पताल में जारी है. उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल, आगे की जांच में पुलिस जुट गई है
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
जशपुर के रौनी घाटी में भीषण सड़क हादसा
वहीं जशपुर जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. गुरुवार को तेज रफ्तार और लापरवाही एक बार फिर बड़े हादसे की वजह बनी. जहां यात्रियों से भरी बस और कैप्सूल वाहन की जोरदार टक्कर से अफरा-तफरी मच गई. हादसे में करीब दो दर्जन यात्री घायल हुए हैं. जिनका इलाज अस्पताल में जारी है. हादसे के बाद एक निर्माण कंपनी के सुपरवाइजर की दबंगई और पत्रकार से बदसलूकी का मामला भी सामने आया है. जिसने पूरे घटनाक्रम को और गंभीर बना दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक बगीचा थाना क्षेत्र के रौनी घाटी के पास बगीचा से कुसमी जा रही एक यात्री बस की तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन से जबरदस्त टक्कर हो गई. बस में करीब 50 यात्री सवार थे. टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार करीब दो दर्जन यात्री घायल हो गए. हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है.
हादसे के दौरान मौके पर मौजूद JLG कंस्ट्रक्शन कंपनी के सुपरवाइजर पर गंभीर आरोप लगे हैं. घटना की जानकारी जुटाने और वीडियो बनाने पहुंचे एक पत्रकार के साथ सुपरवाइजर ने अभद्रता की. पत्रकार द्वारा ड्राइवर का नाम पूछे जाने पर उसका मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया गया. इतना ही नहीं, आरोपी ने पुलिस प्रशासन के साथ भी सहयोग नहीं किया और दबंगई दिखाता रहा.
वहीं घटना स्थल पर हादसे में शिकार हुए लोगो के परिजनों ने सुपरवाइजर का विरोध किया और उस पर कार्यवाही की मांग की. फिलहाल, घायलों का इलाज जारी है और स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश देखा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



