IPL क्रिकेट खिलाड़ी अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, मेडिकल छात्रा से रेप और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप, लैपटॉप व मोबाइल जब्त, मचा हड़कंप

IPL cricketer Abishek Porel arrested; accused of raping a medical student and blackmailing her by recording a video; laptop and mobile phone seized; incident sparks a stir.

IPL क्रिकेट खिलाड़ी अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, मेडिकल छात्रा से रेप और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप, लैपटॉप व मोबाइल जब्त, मचा हड़कंप

नई दिल्ली : विकेट कीपर बल्लेबाज और आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले अभिषेक पोरेल को बलात्कार के आरोप में बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अभिषेक पोरेल उम्र 23 साल को एक मेडिकल छात्रा की शिकायत पर दर्ज आपराधिक मामले में हिरासत में लिया किया गया है. छात्रा ने बलात्कार, आपराधिक धमकी और अन्य गंभीर अपराधों का आरोप लगाया था.
हुगली ग्रामीण पुलिस के SP कुंवर भूषण सिंह के मुताबिक पुलिस ने क्रिकेटर को दमदम पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले एमामी सिटी से गिरफ्तार किया है. इससे पहले जून में पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. जिसमें आरोप लगाया गया था कि क्रिकेटर ने शादी का झूठा वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसके साथ मारपीट की और आपराधिक धमकी दी.
एफआईआर में 19 धाराओं का जिक्र है. शिकायत के मुताबिक- घटना 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली में हुई थी. छात्रा ने आरोप लगाया कि पोरेल ने उसे कथित तौर पर एक जगह पर रोककर रखा. खाना नहीं दिया और अलग-थलग रखा. शिकायत में दावा किया गया है कि इसके चलते उसकी शारीरिक स्थिति कमजोर हो गई और उसे चलने में भी परेशानी हुई. महिला ने यह भी कहा कि फ्लाइट होने के बावजूद उसे चोटों की वजह से फौरन मेडिकल मदद लेनी पड़ी.
IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल की गिरफ्तारी के साथ खेल जगत में हड़कंप मच गया है. वही हाई प्रोफाइल मामला होने के चलते पुलिस फूँक फूँककर कदम बढ़ा रही है.
कौन हैं क्रिकेटर अभिषेक पोरेल
23 वर्षीय पोरेल 2023 में ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट के तौर पर DC से जुड़े थे और IPL में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से पहचान बनाई. IPL 2024 की शुरुआत में पोरेल की टीम में जगह पक्की नहीं मानी जा रही थी. लेकिन पंजाब किंग्स के खिलाफ दिल्ली को तेजी की जरूरत थी और टीम ने उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा. उन्होंने मौका मिलते ही सिर्फ 10 गेंदों पर 32 रन ठोक दिए. इस छोटी लेकिन तूफानी पारी ने टीम मैनेजमेंट को प्रभावित किया.
इसके बाद पोरेल ने पूरे IPL 2024 सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए सभी 14 मुकाबले खेले. उन्होंने 327 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 159.51 रहा. वह उस सीजन दिल्ली कैपिटल्स के तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे.
IPL 2025 में उनका प्रदर्शन पिछले सीजन की तुलना में थोड़ा नीचे रहा. उन्होंने 13 पारियों में 301 रन बनाए और उनका औसत 25.08 रहा. हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स ने उन पर भरोसा बरकरार रखा और IPL 2026 के लिए उन्हें 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया. IPL 2026 में उनको ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला था, तब उन्होंने 4 मैचों में 108 रन बनाए थे.
कैसा रहा है अभ‍िषेक पोरेल का क्रिकेट कर‍ियर
पोरेल ने अब तक दिल्ली कैपिटल्स के लिए 35 IPL मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 769 रन हैं. उनका स्ट्राइक रेट 145 से ज्यादा का रहा है. यही आक्रामक अंदाज उन्हें दिल्ली की बल्लेबाजी में उपयोगी खिलाड़ी बनाता रहा है.
घरेलू क्रिकेट में पोरेल बंगाल का प्रतिनिधित्व करते हैं. 23 साल की उम्र में उन्होंने फर्स्ट क्लास, लिस्ट ए और टी20 क्रिकेट में भी अच्छा अनुभव हासिल कर लिया है. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पोरेल ने 32 मैचों में 1408 रन बनाए हैं. उनके नाम एक शतक भी है. लिस्ट ए क्रिकेट में उन्होंने 23 मैचों में 833 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक शामिल हैं. वहीं टी20 क्रिकेट में उनके नाम 61 मैचों में 1590 रन दर्ज हैं.
यानी क्रिकेट के मैदान पर पिछले कुछ वर्षों में पोरेल का सफर एक ऐसे युवा खिलाड़ी का रहा है, जिसने रिप्लेसमेंट के तौर पर IPL में एंट्री लेने के बाद अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से टीम में जगह बनाई और फिर नियमित खिलाड़ी बन गए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?