सरकारी हेलीकॉप्टर का बीमा दावा 4 साल तक पेंडिंग, फिर कर दिया खारिज, विमानन निदेशालय ने ओरिएंटल इंश्योरेंस को 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्ट
Insurance claim for government helicopter pending for four years, then rejected; Directorate of Aviation blacklists Oriental Insurance for three years.
रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने सरकारी हेलीकॉप्टर दुर्घटना से जुड़े बीमा दावे को लंबे समय तक लंबित रखने और बाद में खारिज किए जाने के मामले में ओरिएण्टल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. राज्य के विमानन निदेशालय ने कंपनी को तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट में डाल दिया है.
2022 में हुआ था हादसा
12 मई 2022 की रात हेलीकॉप्टर अभ्यास उड़ान के दौरान रायपुर एयरपोर्ट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. हादसे में वरिष्ठ पायलट कैप्टन गोपाल कृष्ण पांडा और दिल्ली से आए डीजीसीए परीक्षक कैप्टन एपी श्रीवास्तव की मौत हुई थी. हेलीकॉप्टर का बीमा ओरिएण्टल इंश्योरेंस के पास था। सरकार के मुताबिक बीमा प्रीमियम का पूरा भुगतान किया जा चुका था. हादसे के बाद बीमा दावा भी दायर किया गया. लेकिन लंबे समय तक उस पर फैसला नहीं हुआ.
अगस्त 2026 में कंपनी ने दावा खारिज किया
सरकारी अधिकारियों के मुताबिक करीब चार साल से ज्यादा समय तक मामला पेन्डिंग रहने के बाद बीमा कंपनी ने अगस्त 2026 में दावा खारिज कर दिया. इसके बाद राज्य के विमानन निदेशालय ने पूरे मामले की जांच की और कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने का मौका दिया. ओआईसीएल ने नोटिस के जवाब में अपना लिखित पक्ष पेश किया. रिकॉर्ड और कंपनी के जवाब की समीक्षा के बाद विमानन निदेशालय ने कंपनी को तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट करने का आदेश जारी किया.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



