पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या, इलाके में फैली सनसनी, गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात, आरोपी की तलाश जारी
A young man was murdered due to an old rivalry, sensation spread in the area, additional police force deployed in the village, search for the accused continues
बेमेतरा : बेमेतरा जिला के परपोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लूक में एक बार फिर आपसी रंजिश ने खूनी रुप ले लिया. शनिवार देर रात गांव में धीरज वर्मा पिता भगत वर्मा की हत्या कर दी गई.
मिली जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले ही धीरज जेल से छूटकर आया था, गांव के ही एक युवक से उसकी पुरानी रंजिश चल रही थी. जिसके चलते यह वारदात हुई. घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया है.
वारदात की खबर मिलते ही परपोड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा और पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई शुरु कर दी है. हत्या तेज धारदार हथियार से की गई लेकिन पूरे मामले की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी.
गांव लूक में हुई इस हत्या के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके. पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है और उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है.
परपोड़ी थाना प्रभारी ने बताया कि “घटना के पीछे पुरानी आपसी रंजिश का मामला सामने आ रहा है. आरोपी की पहचान हो चुकी है. उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



