रायपुर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत के बीच अवैध भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, बाड़ी में छिपाकर रखा 620 लीटर डीजल जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
Amid the petrol and diesel shortage in Raipur, a major crackdown was carried out against illegal storage; 620 liters of diesel hidden in a garden was seized and one accused was arrested.
रायपुर : राजधानी रायपुर में अवैध ईंधन भंडारण के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 620 लीटर डीजल जब्त किया है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई विधानसभा थाना क्षेत्र के पिरदा गांव में की गई, जहां एक बाड़ी में डीजल छिपाकर रखा गया था.
पुलिस को खबर मिली कि बड़ी तादाद में डीजल का अवैध भंडारण किया गया है. इसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने छापेमारी कर 31 गैलनों में रखा गया 620 लीटर डीजल बरामद किया. इस दौरान पुलिस ने आरोपी संतराम बंजारे को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को आशंका है कि यह डीजल कालाबाजारी के मकसद से जमा किया गया था. फिलहाल मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं.
इधर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल को लेकर हाल के दिनों में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है. कई पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखने को मिलीं. हालांकि प्रशासन ने साफ किया है कि राज्य में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति व्यवस्था सामान्य रूप से जारी है. खाद्य विभाग के मुताबिक डिपो से नियमित सप्लाई हो रही है और वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. ताकि किसी तरह की कमी या अफवाह की स्थिति न बने.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



