जादू-टोना के शक में हथौड़ा मारकर 11 माह की बच्ची सहित 4 लोगों की बेरहमी से हत्या, एक महिला और 1 नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार
Four people including an 11 month old girl were brutally murdered by beating them with a hammer on suspicion of witchcraft five accused including a woman and a minor were arrested
बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम छरछेद में चार लोगों की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है. आरोपियों ने जादू-टोना के शक में चैतराम उम्र 34 साल, जमुना बाई उम्र 26 साल, यश उम्र 11 माह, यशोदा बाई उम्र 30 साल की हत्या की थी. फ़िलहाल पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले पांच आरोपी जिसमें तीन पुरुष, एक महिला व एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है.
बीते शाम को कसडोल के ग्राम छरछेद में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या की गई. इसमें एक पुरुष, दो महिला व एक दुधमुंहा बच्चा शामिल था. गांव के ही पांच लोगों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया. जिनमें तीन पुरुष, एक महिला और एक नाबालिग लड़की शामिल है. हत्या का प्रमुख वजह जादूटोना का शक है.
एक आरोपी की एक लड़की की तबीयत खराब थी. इलाज भी चल रहा था. लेकिन ठीक नहीं हो रहा था. जिससे उनके मन में आया कि इस तबीयत खराब के पीछे इस परिवार का हाथ है. इसे लेकर इन लोगों ने हत्या कर दी. रामनाथ पाटले उम्र 60 साल, दीपक पाटले उम्र 20 साल, दिल कुमार पाटले उम्र 18 साल, ललिता बाई उम्र 50 साल और एक नाबालिग समेत सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
मृतक की बहन चार बाई केंवट ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हत्या से पहले गुरुवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे हत्यारे मृतकों के घर आए और जादू-टोना करने की धमकी दी. जिसके बाद शाम करीब 7 बजे इस पूरी वारदात को अंजाम दिया गया. घटना के वक्त घर में तीन महिलाएं, तीन बच्चे और एक पुरुष मौजूद थे. आरोपियों के आने के बाद एक महिला दो बच्चों को लेकर पड़ोस के घर गई और अपने भाई को बुलाया. जो अपनी मां मोंगरा बाई को इलाज के लिए अस्पताल ले गया.
3 मृतकों के शव को ग्राम छरछेद के मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया. वही एक महिला को उनके ससुराल ग्राम गंगई में दाह संस्कार किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



