आकाशीय बिजली गिरने से हाईटेंशन लाइन के नीचे खेल रहे 1 8 वर्षीय इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत, परिवार में पसरा मातम, लोगों में दहशत का माहौल

Disaster struck from the sky, extinguishing the light of the house in the blink of an eye, an 18-year-old boy died tragically after being struck by lightning, creating an atmosphere of panic among the people.

आकाशीय बिजली गिरने से हाईटेंशन लाइन के नीचे खेल रहे 1 8 वर्षीय इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत, परिवार में पसरा मातम, लोगों में दहशत का माहौल

दुर्ग/पुरैना : दुर्ग जिले के पुरैना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. जहां हाईटेंशन लाइन के नीचे खेल रहे एक किशोर की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई. हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और स्थानीय लोगों में दहशत भी देखी जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक स्टोर पारा पुरैना निवासी 18 वर्षीय शक्ति बिश्नोई अपने घर के पास हाईटेंशन लाइन के नीचे खेल रहा था. तभी अचानक मौसम बिगड़ने के दौरान आकाशीय बिजली गिर गई. इस हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
मृतक शक्ति बिश्नोई अपने पिता संतोष बिश्नोई का इकलौता बेटा था और कक्षा 12वीं का छात्र था. कम उम्र में हुई इस दर्दनाक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.
हादसे की जानकारी मिलते ही पुरानी भिलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई की. शव को सुपेला स्थित मोर्चरी में रखा गया. पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. इस घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है.
अगले चार दिन मौसम रहेगा खराब, भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश से लेकर मणिपुर तक एक सीधी ट्रफ लाइन सक्रिय है. जिसका असर अब छत्तीसगढ़ के मौसम पर साफ दिखाई दे रहा है. वहीं बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से प्रदेश में मौसम तेजी से बदल रहा है.
इसी वजह से आने वाले चार दिनों तक छत्तीसगढ़ में मौसम के बेहद खराब रहने की संभावना जताई गई है. इस दौरान कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है.
मौसम विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t