पुलिस भर्ती गड़बड़ी मामले में चार कॉन्सटेबल समेत दो टेक्नोलॉजी स्टाफ गिरफ्तार, मशीन में छेड़खानी कर नम्बर बढ़ाने का लगा आरोप
In the police recruitment scam, four constables and two technology staff were arrested, accused of increasing the marks by tampering with the machine
राजनांदगांव : राजनांदगांव शहर में चल रही पुलिस आरक्षक भर्ती में गड़बड़ी को लेकर अब पुलिस विभाग द्वारा कार्रवाई शुरु कर दी गई है. भर्ती प्रक्रिया में डाटा के माध्यम से नंबर बढ़ाए जाने और लंदन के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार पुलिस आरक्षण को सहित टेक्नोलॉजी स्टॉफ के दो लोगों पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार जेल भेज दिया गया.
पुलिस आरक्षक भर्ती दक्षता परीक्षा में गड़बड़ी के मामले में 4 पुलिसकर्मियों सहित दो टेक्नोलॉजी स्टॉफ को गिरफ्तार किया. जांच के दौरान गड़बड़ी को लेकर सीसीटीवी फुटेज कॉल डेटा सहित अन्य सबूत पाए जाने पर यह कार्रवाई हुई है.
आरक्षक भर्ती में अभ्यर्थियों को मशीन में छेड़खानी कर नंबर में फायदा दिलाने के मामले में पुलिस ने अपनी जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, मोबाईल चैटिंग मैसेज और गवाहो के बयान पर आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत पाए जाने पर टेक्नोलॉजी कंपनी के आरोपी पवन साहू, हैदराबाद की नुतेश्वरी धु्रर्वे, आरक्षक धर्मराज मरकाम और आरक्षक योगेश ध्रुर्वे, महिला आरक्षक पुष्पा चंद्रवंशी, महिला आरक्षक परिधि को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया. वहीं इस मामले की जांच जारी है जिसमें और भी गिरफ्तारियां हो सकती है.
मालूम हो कि इस मामले में 14 लोगों को संदेही बनाया गया था. इनमें से एक कांस्टेबल ने खुदकुशी कर ली. 13 के खिलाफ जांच के बाद छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया.
दरअसल, राजनांदगांव संभाग स्तर की पुलिस भर्ती प्रक्रिया के प्रथम चरण में अभ्यार्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 16 दिसम्बर से जारी है. भर्ती प्रक्रिया के लिए पुलिस मुख्यालय स्तर पर बाहर से टेकनिकल टीम पहुंची है. जिनके द्वारा इलेक्ट्रॉनिक डीवाइज लगाकर टेकनिकल काम किया जा रहा है. साथ ही भर्ती प्रक्रिया में अलग-अलग इवेंट के लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम की ड्यूटी भी लगाई गई है.
एएसपी, डीएसपी स्तर के अधिकारियों द्वारा बूथ की चैकिंग की गई. इस दौरान भर्ती प्रक्रिया में बड़ी गड़बड़ी की बात सामने आई. जिसके बाद पुलिस के अधिकारियों में हड़कंप मच गया. एसपी ने आनन-फानन में थाने में जुर्म दर्ज कराया. लालबाग थाने में अपराध क्रमांक 568/24 धारा 318 4, 338, 336 3, 340 2, बीएनएस दर्ज किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



