रक्षाबंधन से पहले दर्दनाक हादसा, पैर फिसलने से गहरे पानी में जा गिरा, हादसे में युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम

A painful accident before Rakshabandhan, a man slipped and fell into deep water, a young man died in the accident, mourning spread in the family

रक्षाबंधन से पहले दर्दनाक हादसा, पैर फिसलने से गहरे पानी में जा गिरा, हादसे में युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम

सूरजपुर : सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत सिगरी में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. जिसमें 53 साल के राम कुमार रजक की कुएं में गिरने से मौत हो गई. मृतक ग्रामीण बैंक भैसामुंडा (केवरा) में पदस्थ क्लर्क राजेश्वर रजक के पिता थे. हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम करीब 4 बजे राम कुमार रजक रोज की तरह घर के पास स्थित कुएं से पानी भरने गए थे. इसी दौरान पैर फिसल जाने से वे गहरे पानी में जा गिरे. हादसे को वहां से गुजर रहे जमुना सिंह ने देखा और परिजनों को खबर दी. लेकिन तब तक वे पानी में डूब चुके थे.
हादसे की खबर मिलते ही चंदौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला. पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए प्रतापपुर भेजा. पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. इस दुखद घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB