सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने मारा छापा, आपत्तिजनक हालत में 4 लड़कियां और 3 लड़के गिरफ्तार, लॉज में चल रहा हाई प्रोफाइल देह व्यापार

Sex racket busted, police raided, 4 girls and 3 boys arrested in objectionable condition, high profile prostitution going on in the lodge

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने मारा छापा, आपत्तिजनक हालत में 4 लड़कियां और 3 लड़के गिरफ्तार, लॉज में चल रहा हाई प्रोफाइल देह व्यापार

रायगढ़ : प्रदेश में देह व्यापार के मामले थमने का कम नहीं ले रहे हैं. अलग-अलग जिलों से लगातार सेक्स रैकेट के मामले सामने आ रहे हैं। इसी बीच अब रायगढ़ जिले की पुलिस ने लॉज में चल रहे हाइप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में पुलिस ने 4 युवती और 3 युवक को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए है. बहरहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.
बता दे कि यह पूरा मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है. पुलिस को खबर मिली कि तेलीकोट धरसा रोड इलाके में स्थित लक्ष्मी लॉज में देह व्यापार किया जा रहा है. इस खबर के बाद पुलिस हरकत में आई और मौके पर छापा मारा. पुलिस ने मौके से 4 युवती और 3 युवक को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है. सभी आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है.
वहीं इस कार्रवाई में लक्ष्मी लॉज का संचालक कैलाश अग्रवाल मौके से फरार हो गया है. पुलिस ने सेक्स रैकेट के आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB