होटल में फंदे से झूलता मिला कारोबारी, सुसाइड नोट बरामद, बेटे को लिखा- जो मैं किया हूं, वह तुम मत करना, जांच में जुटी पुलिस

Businessman found hanging in hotel, suicide note recovered, wrote to son- don't do what I have done, police investigating

होटल में फंदे से झूलता मिला कारोबारी, सुसाइड नोट बरामद, बेटे को लिखा- जो मैं किया हूं, वह तुम मत करना, जांच में जुटी पुलिस

सरगुजा : अंबिकापुर शहर के बस स्टैंड स्थित एक होटल के कमरे में युवक की फांसी पर झूलती लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. खबर पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरु की. मृतक की पहचान सीतापुर निवासी मनीष गुप्ता उम्र 34 साल के रुप में हुई है. जो इन दिनों गंगापुर में किराए के मकान में रह रहा था.
मिली जानकारी के मुताबिक मनीष की सीतापुर में मोबाइल दुकान थी. लेकिन अंबिकापुर में कपड़ा दुकान खोलने की योजना बना रहा था. 17 अप्रैल को वह गंगापुर से निकला. लेकिन रात तक घर नहीं लौटा. शुक्रवार सुबह होटल एसआर इन के संचालक ने 103 नंबर कमरे में युवक द्वारा फांसी लगाए जाने की खबर पुलिस को दी.
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की. जहां मनीष का शव गमछे से पंखे में लटका हुआ मिला. पंचनामा के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया गया. होटल संचालक के मुताबिक मनीष ने बताया था कि सीने में दर्द है और कुछ समय आराम करना चाहता है. उसने होटल रजिस्टर में अपना पता सीतापुर नुरानी बस्ती बताया था.
मनीष के साले संजय साहू ने बताया कि वह कपड़े के लिए आरटीजीएस करने की बात कहकर सुबह घर से निकला था और दोपहर 12 बजे तक कहा कि कपड़े आ जाएंगे। लेकिन शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरु की.
मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. जिसमें मनीष ने बेटे को लिखा कि “जो मैं कर रहा हूं, वो तुम मत करना.” साथ ही एक कोल कारोबारी द्वारा पैसे के लेन-देन को लेकर मानसिक रुप से परेशान करने का जिक्र भी किया गया है. परिजनों ने पूरे मामले की जांच की मांग की है.
मनीष गुप्ता वर्तमान में गंगापुर में किराए के मकान में रह रहा था. गंगापुर में ही उसने कपड़े की दुकान खोला था. 17 अप्रैल को वह गंगापुर स्थित घर से कपड़े की थोक दुकान संचालक को पैसे RTGS करने के नाम पर निकला था. वह दोपहर में दर्रीपारा स्थित ससुराल भी गया।।वहां उसने रुपए RTGS करने की जानकारी दी और गंगापुर लौटने की बात कहकर निकला। लेकिन वह घर नहीं पहुंचा.
देर शाम तक मनीष गुप्ता घर नहीं पहुंचा तो उसकी पत्नी ने अपने भाई संजय साहू को फोन किया. फोन नहीं उठाने पर वे कोतवाली थाने भी पहुंचे. पुलिस ने रात 11 बजे फोन को ट्रेस करने का आश्वासन दिया. अगले दिन सुबह थाने बुलाया. जब वे थाने पहुंचे तो 10 मिनट बाद ही उन्हें मनीष गुप्ता के शव मिलने की खबर मिली. बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से वह मानसिक रूप से परेशान था। घरेलू विवाद की बात भी सामने आ रही है.
परिवारजनों ने बताया कि मनीष गुप्ता की सीतापुर में मोबाइल की दुकान थी. पारिवारिक हिस्से में मिली दुकान को उसने करीब दो वर्ष पहले ही बेच दिया था. वह अंबिकापुर में किराए के मकान में रह रहा था. उसने अंबिकापुर में एक राइस मिल में भी काम किया था. उसने राइस मिल संचालक से पैसे भी उधार लिया था. जिसे वह वापस नहीं कर पाया था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB