रक्षाबंधन पर मामा घर आए मासूम को महतारी एक्सप्रेस ने रौंदा, मौके पर मौत, मातम में बदली त्योहार की खुशियां, ड्राइवर मौके से फरार
An innocent child who had come to his maternal uncle's house on Rakshabandhan was run over by the Mahtari Express, died on the spot, the joy of the festival turned into mourning, the driver fled from the spot
बलरामपुर : बलरामपुर जिले में लापरवाही की फिर से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने एक नौनिहाल की जिंदगी छीन ली है. रक्षाबंधन के दिन बलरामपुर जिले में दर्दनाक हादसा हो गया. राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिरनीपारा में महतारी एक्सप्रेस की चपेट में आकर 7 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई. बच्चा अपनी माँ के साथ मामा के घर राखी का त्यौहार मनाने आया था. हादसे के बाद से पूरे परिवार में मातम छा गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक लडूवा खुट्टीपारा निवासी सोनिया एक्का अपने बेटे को लेकर रक्षाबंधन मनाने मामा घर बिरनीपारा आई थीं. त्योहार मनाकर परिवार शाम को घर लौटने की तैयारी कर रहा था. इसी दौरान चटकपुर की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही महतारी एक्सप्रेस नम्बर CG07 CP 0541 अचानक वहां पहुंची और सड़क किनारे खड़े मासूम को रौंद दिया.
हादसे में बच्चे के सिर, चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटें आईं. उसे फौरन राजपुर अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. शिकायत के आधार पर पुलिस ने महतारी एक्सप्रेस के चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है.
इस हादसे से आदिवासी समाज के लोग भी बेहद आक्रोषित हैं और उन्होंने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है. उन्होंने मृतक बच्चे के परिजनों को पांच करोड़ रुपए मुआवजा देने की मांग की है और मुआवजा नहीं मिलने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दिया है. वहीं उन्होंने कहा कि जिले में संचालित सभी शासकीय वाहन बेलगाम हैं. इस पर किसी का कोई कंट्रोल नहीं है. उन्होंने ऐसे पूरे वाहनों और चालक की जांच की मांग की है. पुलिस की टीम पूरे मामले की जांच में जुट गई है. वहीं अस्पताल के बीएमओ का कहना है कि 102 और 108 वहां पर अस्पताल प्रबंधन का कोई रोल नहीं होता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



