बार-बार कॉल और शादी करने की जिद, छेड़खानी की शिकायत पर महिला थाना ने की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपी रामकुमार गिरफ्तार
Repeated calls and insistence on marriage, Mahila police station took immediate action on the complaint of molestation, accused Ramkumar arrested within 24 hours
रायगढ़ : चक्रधरनगर क्षेत्र की एक युवती से छेड़खानी करने वाले आरोपी रामकुमार भगत को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी पर युवती को मोबाइल फोन पर लगातार परेशान करने, रास्ते में छेड़खानी करने और फिर घर में घुसकर गाली-गलौच करने के आरोप हैं. महिला थाना की सख्त कार्रवाई के चलते मामला दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर ही आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने 14 अप्रैल को महिला थाना में आवेदन दिया कि ग्राम लोईग निवासी रामकुमार भगत उम्र 29 साल जनवरी 2025 से उसे मोबाइल फोन पर बार-बार कॉल कर शादी का प्रस्ताव देता था और अकेले मिलने का दबाव बना रहा था.
युवती ने बताया कि 11 मार्च की सुबह जब वह अपनी छोटी बहन को स्कूल छोड़ने जा रही थी. तब रास्ते में रामकुमार ने उसका हाथ पकड़कर मोबाइल नंबर मांगते हुए अश्लील हरकत की. युवती ने बहाना बनाकर किसी तरह उससे पीछा छुड़ाया. लेकिन इसके दो दिन बाद 13 अप्रैल की शाम करीब 7:30 बजे रामकुमार उसके घर में जबरन घुस आया और गाली-गलौच करने लगा. जब युवती के पिता बीच-बचाव को आए. तो उन्हें भी अपशब्द कहे और धमकी देकर भाग निकला.
युवती के आवेदन पर महिला थाना ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 06/25 धारा 75(3), 78(2), 331(2) व 296 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया और तत्काल टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई. आरोपी मौके से फरार था. लेकिन पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. अदालत ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश जारी किया. जिसके तहत उसे जिला जेल रायगढ़ में दाखिल किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



