वन विभाग के कर्मचारी और शिक्षकों ने छात्रा को बनाया हवस का शिकार, वीडियो वायरल और जान से मारने की धमकी, हिरासत में तीन शिक्षक

Forest department employees and teachers made the student a victim of lust video went viral and threatened to kill three teachers in custody

वन विभाग के कर्मचारी और शिक्षकों ने छात्रा को बनाया हवस का शिकार, वीडियो वायरल और जान से मारने की धमकी, हिरासत में तीन शिक्षक

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर : मनेंद्रगढ़ जिला मुख्यालय से करीब 110 किलोमीटर दूर जनकपुर क्षेत्र में शिक्षा जगत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है. यहां एक प्रिंसिपल के साथ दो शिक्षकों ने मिलकर एक नाबालिग छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाया. वन विभाग का एक कर्मचारी भी इस मामले में शामिल रहा. प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक एक शासकीय स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को प्रिंसिपल अशोक कुमार, शिक्षक कुशल सिंह परिहार, रावेन्द्र कुशवाहा ने एक वन कर्मी के साथ मिलकर एक किराए के मकान में ले गए. सभी ने बारी-बारी से नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया. जब पीड़िता ने इस बात की जानकारी लोगों को देने की बात कही तो आरोपियों ने उसका वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी. साथ ही यह भी कहा कि अगर इस बात की जानकारी किसी को दोगी तो जान से मार देंगे.
डरी सहमी बालिका कुछ दिनों तक चुप रही. लेकिन उसके बाद उसने घटना की जानकारी पहले अपने परिजनों को दी. इसके बाद परिजन नाबालिग को लेकर जनकपुर थाना पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी. पुलिस ने मामले की गंभीरता समझते हुए उच्च अधिकारियों को घटना की पूरी जानकारी दी. तीनों आरोपी शिक्षकों को फौरन हिरासत में लिया गया. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI