नाश्ता बनाने को लेकर कहासुनी, आहत पत्नी ने लगाई फांसी, पंखे पर लटकती मिली लाश; मचा हडकंप, पति से पूछताछ कर रही पुलिस

Argument over making breakfast, hurt wife hanged herself, body found hanging from the fan; commotion ensued, police questioning the husband

नाश्ता बनाने को लेकर कहासुनी, आहत पत्नी ने लगाई फांसी, पंखे पर लटकती मिली लाश; मचा हडकंप, पति से पूछताछ कर रही पुलिस

रायगढ़ : रायगढ़ जिले में एक महिला की लाश घर के सिलिंग पंखे पर लटकती मिली है. कोतरा रोड के अटल विहार काॅलोनी में पति-पत्नी और उनका ढाई साल का बच्चा रहता था. जहां ममता साहू उम्र 30 साल का शव चुनरी के फंदे से लटका मिला. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पति सुबह नाश्ता बनाने बोलकर घर से बाहर निकला था. वापस आया तो नाश्ता नहीं बना था. इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई थी. जिसके बाद महिला ने फांसी लगा ली. फिलहाल जांच के बाद कारणों का खुलासा होगा.
सतीश साहू उम्र 35 साल बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जरोंधा का रहने वाला है. वह कुछ समय से रायगढ़ के कोतरा रोड स्थित अटल विहार काॅलोनी में रहता था. उसकी कैट JCB कंपनी में जॉब है.
वह काॅलोनी के ब्लॉक S के 201 नंबर मकान में अपनी पत्नी ममता साहू और ढाई साल के बच्चे के साथ रह रहा था. सुबह अपनी पत्नी का शव लटकते देखा. जिसके बाद उसने थाने में खबर दी.
पति ने पुलिस को बयान दिया है जिसके मुताबिक घटना के वक्त सतीश साहू दूसरे कमरे में था और जब कुछ देर बाद उसे इसकी जानकारी लगी. तो उसने फंदे को काटकर ममता साहू को नीचे उतारा. शरीर में कोई हलचल नहीं होने से मामले की जानकारी उसने पुलिस को दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB