खाना को लेकर हुए विवाद में बहु की जमकर पिटाई, इलाज के दौरान मौत, ससुर ने फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी, मासूम बच्चों के सिर से उठ गया मां का साया

Daughter-in-law was beaten up badly in a dispute over food, died during treatment, father-in-law committed suicide by hanging himself, innocent children lost their mother

खाना को लेकर हुए विवाद में बहु की जमकर पिटाई, इलाज के दौरान मौत, ससुर ने फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी, मासूम बच्चों के सिर से उठ गया मां का साया

जगदलपुर : बोधघाट थाना क्षेत्र के मावलीगुड़ा में खाना को लेकर हुए विवाद में ससुर ने अपनी बहू पर पीढ़ा से हमला कर दिया। इस घटना में बहू गंभीर रुप से घायल हो गई. उसे मेकाज में भर्ती किया गया था. जहां इलाज के दौरान बहू की मौत हो गई. घटना के बाद ससुर ने डर के चलते फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. दोनों के शव का पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.
इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मावलीगुड़ा निवासी गोदावरी नाग ने अपनी बहू प्रफुल्ल देवी से खाना की बात को लेकर पीढ़ा से चोट पहुँचाया था. जिसके बाद बहू को बेहतर इलाज के लिए मेकाज में भर्ती किया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
बहू की मौत की खबर का पता चलते ही ससुर ने डर के चलते फांसी लगाकर खुद्कुशी कर ली. वहीं बहू की मौत के साथ ही 2 मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया. पुलिस ने दोनों के शव का पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB