पति ने नशे की हालत में कर दिया पत्नी का खून, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, घर के सामान बेचने पर हुआ पति-पत्नी में विवाद
The husband killed his wife in a drunken state. The police arrested the accused, there was a dispute between the husband and wife over selling household goods
जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम घोलेंग कदमटोली में घरेलू विवाद ने नशे की हालत में एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक 10 अप्रैल को आरोपी राजेश तेंदुआ उम्र 46 साल और उसकी पत्नी बिरसमुनि बाई उम्र 45 साल के बीच शराब पीने को लेकर विवाद हुआ. मृतिका बिरसमुनि ने घर के अनाज और बर्तन बेचकर शराब पी थी. जिससे गुस्साए राजेश ने लाठी से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी और बाद में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी.
पुलिस को इस वारदात की खबर 11 अप्रैल को मृतिका के पड़ोसी महेंद्र तेंदुआ द्वारा दी गई. खबर मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया. डॉक्टर की रिपोर्ट में मौत का कारण सिर, छाती व कमर में चोट तथा गला दबाना पाया गया.
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की. जिसमें उसने जुर्म कबूल करते हुए पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया. आरोपी ने बताया कि हत्या के बाद उसने शव को घसीटकर कमरे में रखा और ऊपर कपड़ा ढंक दिया था. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल लकड़ी की लाठी भी जब्त कर लिया है. आरोपी राजेश तेंदुआ के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत जुर्म दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



