पैसों के लिए बाप का बहाया खून, पिता-पुत्र साथ बैठकर पिए शराब, कलयुगी बेटे ने नशे में कर दी पिता की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Father's blood was shed for money, father and son sat together and drank alcohol, Kaliyuga son beat his father to death in intoxication, accused arrested

पैसों के लिए बाप का बहाया खून, पिता-पुत्र साथ बैठकर पिए शराब, कलयुगी बेटे ने नशे में कर दी पिता की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के गृह जिला सूरजपुर से रिश्तों को शर्मसार कर देने का मामला सामने आया है। जहां शराब के नशे में एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता को पीट पीटकर मौत की नींद सुला दी. इसकी खबर मिलते ही पुुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया. मामला विश्रामपुर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के कुंदा बस्ती में बीती रात को बेचन सिंह अपने बेटे अहिबरन के साथ शराब पी रहा था. वारदात को अंजाम देने से पहले पिता और पुत्र दोनों ने साथ बैठकर शराब पी थी. इसी दौरान अचानक दोनों के बीच बेचे गए जमीन के पैसों को लेकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि शराब के नशे में अपने पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी.
सुबह जब पड़ोसियों को घटना के बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने विश्रामपुर पुलिस को इसकी खबर दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB