छत्तीसगढ़ में होली के दिन बीच सड़क पर पत्नी ने पति को पीटा, खून पसीने की कमाई को होली में दारु-मुर्गा पार्टी पर खर्च कर डाले पैसे
In Chhattisgarh, on Holi, the wife beat the husband on the road, spent the hard-earned money on liquor and chicken party on Holi
बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज में एक पत्नी ने होली के दिन पति की जमकर पिटाई कर दी. होली पर मुर्गा और दारु पार्टी पर ज्यादा पैसा खर्च कर दिया. जिससे पत्नी गुस्सा गई.
बलरामपुर-रामानुजगंज नगर के वार्ड क्रमांक 6 में दंपती के बीच लड़ाई इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही है. वजह यह है कि होली पर पति ने मुर्गा और दारु पार्टी पर ज्यादा पैसा खर्च कर दिया. जिसके बाद पत्नी आग बबूला हो गई. इतना ही नहीं पति को पीटने लगी.
पहले हाथ से पीटने से मन नहीं भरा तो डंडा उठा लिया. मोहल्ले वालों ने बीच बचाव कर दोनों को शांत किया. पत्नी रोजाना मेहनत मजदूरी कर कमाती है. वहीं पति का ज्यादातर समय दारु पीने में ही गुजर जाता है. होली में पति कुछ ज्यादा दारू और मुर्गा पार्टी पर पैसा खर्च कर दिया. जो पत्नी को नागवार गुजरा.
पत्नी ने बोला कि दिन भर खून पसीना एक कर कमाती हूं और तुमने एक दिन में इतना पैसा खर्च कर दिया. इसी बात को लेकर दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं में होने लगी. इसके बाद बात हाथापाई तक पहुंच गई. पति भी मारने की कोशिश करने लगा तो पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया. उसने दनादन पति की पिटाई शुरु कर दी. इतना ही नहीं इसके बाद डंडा भी उठा लिया। गनीमत रही कि मोहल्ले वासियों ने दोनों को शांत कराया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



