होली खेलने गए व्यापारी अनिल यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस कर रही मामले की जांच

Businessman Anil Yadav, who went to play Holi, died under suspicious circumstances, family members suspected murder, police is investigating the case

होली खेलने गए व्यापारी अनिल यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस कर रही मामले की जांच

कोरबा : कोरबा में होली खेलने गए कोयला व्यवसायी अनिल यादव की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. घटना रजगामार चौकी क्षेत्र के प्रेमनगर की है. परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए कुछ युवकों पर मारपीट का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
बेहोशी की हालत में मिला था अनिल यादव
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, खरमोरा निवासी अनिल यादव पेशे से कोयला व्यवसायी था. होली के मौके पर वह अपने दोस्तों के साथ रजगामार गया था. वहीं प्रेमनगर इलाके में उनको बेहोशी की हालत में पाया गया. स्थानीय लोगों की खबर पर अनिल को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
परिजनों का कहना है कि अनिल यादव की मौत स्वाभाविक नहीं थी. बल्कि उनके साथ मारपीट की गई थी. उन्होंने अर्पित, अभिषेक, अंजू और यश दास नामक युवकों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. हालांकि शव पर किसी तरह की बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं. लेकिन परिवार को शक है कि अंदरुनी चोटों की वजह से अनिल की जान गई.
पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
रजगामार चौकी प्रभारी लक्ष्मण खूंटे ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल वजह का खुलासा हो सकेगा। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पूछताछ कर रही है.
होली के जश्न में मातम
होली का उत्सव जहां लोगों के लिए खुशियों का अवसर होता है. वहीं अनिल यादव के परिवार के लिए यह दिन मातम में बदल गया. परिजन दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अनिल यादव के दो बच्चे हैं. वहीं पत्नी का इस घटना के बाद रो-रो कर बुरा हाल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI