एक ही दिन में 150 लापता लोगों की FIR!: रायपुर जिले में अचानक बढ़े केस, इनमें महिलाओं की संख्या ज्यादा, BNS की धारा 140 में दर्ज किए मामले
FIRs for 150 missing persons in a single day! Cases have suddenly surged in Raipur district—with women accounting for the majority—and have been registered under Section 140 of the BNS.
रायपुर : शनिवार का दिन राजधानी और आसपास के इलाकों के लिए दहशत का काला साया लेकर आया. महज 24 घंटे के भीतर पुलिस कमिश्नरेट और ग्रामीण थानों में 150 से ज्यादा लोगों के गायब होने की ऐसी बाढ़ आई कि पुलिस के होश उड़ गए. एक ही दिन में डेढ़ सौ से ज्यादा अपहरण और गुमशुदगी के मामले दर्ज होने से सुरक्षा व्यवस्था पर एक बड़ा सवाल खड़ा करता है.
शहरी और ग्रामीण थाना क्षेत्रों में अचानक इतनी बड़ी तादाद में मामले दर्ज होने के पीछे असल वजह सुप्रीम कोर्ट के निर्देश हैं. जिसके तहत अब गुमशुदगी के मामलों में अनिवार्य रूप से एफआईआर दर्ज करने आदेश दिए गए हैं. पहले ऐसे मामलों में सिर्फ गुम इंसान का कायमी कर औपचारिकता पूरी कर ली जाती थी. लेकिन नए निर्देशों के बाद पुलिस अब हर शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर रही है.
पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस
बताया जा रहा है कि, पुलिस ने जो गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की है. उनमें महिलाओं की तादाद ज्यादा है. लापता होने वाली महिलाओं में बड़ी तादाद में घरेलू हिंसा से प्रताड़ित और प्रेम-प्रसंग की वजह से महिलाओं के लापता होने की पुलिस ने आशंका जताई है. पुलिस ने उन गुम इंसानों के मामलों में बीएनएस की धारा 140 के तहत जुर्म दर्ज किया है. अफसरों की फटकार के बाद संबंधित थानों की पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है. अब पुलिस उन गुम इंसानों के बारे में जानकारी जुटाएगी और उनकी खोजबीन कर परिजनों के सुपुर्द करेगी. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद सभी मामलों में नियमानुसार जांच और तलाश की कार्रवाई की जाएगी.
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि इन 150 से ज्यादा मामलों में कितने लोग खुद कहीं चले गए थे, कितने वापस मिलेंगे और कितने मामलों में वास्तव में अपहरण या किसी अन्य आपराधिक साजिश के तथ्य सामने आते हैं. आने वाले दिनों में पुलिस की जांच से इन मामलों की असली तस्वीर सामने आने की उम्मीद है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



