परिवार के साथ हुआ विवाद, रेलवे प्लेटफार्म पर युवती ने खुद को आग लगाकर की खुदकुशी की कोशिश, RPF जवानों ने पहुंचाया अस्पताल, हालत नाजुक
There was a dispute with the family the girl tried to commit suicide by setting herself on fire on the railway platform RPF jawans took her to the hospital condition critical
रायपुर : मंदिर हसौद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर एक युवती ने खुदकुशी करने की कोशिश में खुद को आग लगा ली. फौरन मौजूद RPF जवानों ने युवती को अस्पताल पहुंचाया. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को तड़के पौने तीन बजे मंदिर हसौद थाना इलाके में पटना, बिहार की निवासी 20 साल की संध्या सिंह आधी रात को प्लेटफार्म पर बैठी थी और अचानक उसने खुद को आग लगा दी. आग लगने के बाद फौरन मौजूद RPF जवानों ने संध्या सिंह को DKS अस्पताल पहुंचाया. जहां उसका इलाज जारी है.
संध्या सिंह के जिस्म का 60% से ज्यादा हिस्सा जल गया. उसकी हालत बेहद नाजुक हो गई है. खुदकुशी की वजह फिलहाल अज्ञात है और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
मंदिर हसौद थाना इलाके में घटित इस घटना ने क्षेत्र में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है. पुलिस और रेलवे प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि युवती को बेहतर इलाज की सुविधा मिल सके. मामले की आगे की जांच में खुदकुशी की वजह और संध्या सिंह की जानकारी हासिल करने की कोशिश की जा रही है.
बताया जा रहा है कि बिहार की राजधानी पटना जिले के ग्राम अधमलगोला, जमालपुर की रहने वाली संध्या सिंह तीन दिन पहले युवती अपने घर से निकली थी. बुधवार को घर में किसी बात को लेकर परिजनों से विवाद हो गया था. इसके बाद वह घर वालों को बिना बताएं ट्रेन से यहां आ गई. उसके घर वालों को घटना की जानकारी दे दी गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



