नौकरी लगाने के नाम पर युवती से 5.38 लाख रुपये लेने के बाद मंगेतर फरार, युवती पहुंची थाना, लुटेरे ब्वायफ्रेंड की तलाश जारी

The fiance absconded after taking Rs 5.38 lakh from the girl in the name of getting her a job, the girl reached the police station, the search for the robber boyfriend continues

नौकरी लगाने के नाम पर युवती से 5.38 लाख रुपये लेने के बाद मंगेतर फरार, युवती पहुंची थाना, लुटेरे ब्वायफ्रेंड की तलाश जारी

रायपुर : एसईसील में नौकरी लगाने के नाम पर युवती से 5.38 लाख रूपए वसूलने ये बाद से कथित मंगेतर का अता-पता नहीं है. युवती की रिपोर्ट पर आजाद चौक पुलिस तलाश कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक राम कुंड निवासी हेमलता साहू पिता जीवन लाल साहू उम्र 36 साल की रिपोर्ट के मुताबिक उसे 10 सितम्बर 2024 को आनलाइन साइट के जरिए मिले प्रस्ताव पर मुकेश कुमार साहू पिता रति राम साहू के साथ विवाह की बात चल ही रहा थी.
इस दौरान मुकेश ने खुद को एसईसीएल मे कार्यरत बताते हुए तुम्हारी भी नौकरी लगवा दूंगा बोला. और नहीं लगवा पाने की स्थिति में पैसा वापस करने का भी भरोसा दिलाया. इस पर हेमलता ने इसमें खर्च के लिए 9-12-24 से 7-1-25 के बीच कई किस्तो मे कुल 538000 रुपये उसरे फोन पे नंबर पर भुगतान किया.
27 जनवरी 25 को चैक लगा रहा हूं कहकर चैक का फोटो खींचकर भेजा। दोपहर 2 बजे तक पैसा तुम्हारे एकाउंट मे आ जाएगा बोला। और 27 जनवरी को दोपहर 1.30 बजे के बाद से बंद कर दिया जो कि अब तक बंद है. अब तक न तो नौकरी लगी न रकम ही वापस किया. इस रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 318(4) बीएनएस का जुर्म दर्ज किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI