नहा रही महिलाओं से गाली-गलौच कर परेशान करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार, बाकी आरोपियों की तलाश जारी, पूरे गांव में नाराजगी का माहौल
7 accused arrested for harassing women bathing by abusing them, search for remaining accused continues, atmosphere of resentment in the entire village
बेमेतरा : बेमेतरा जिले के देवरबीजा चौकी अंतर्गत रौद्रा गांव में एक गंभीर घटना सामने आई है. जहां कुछ युवकों ने महिलाओं के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उनके परिजनों से मारपीट की. इस हमले में दो व्यक्तियों को सिर पर गंभीर चोटें आई हैं. पुलिस ने 7 लोगों को देर रात गिरफ्तार किया था. वहीं 16 लोगों के खिलाफ नाम जद एफआईआर किया है.
बता दें कि ग्रामीण महिलाएं होली खेलने के बाद बोर पंप के पास नहा रही थी. जिस समय 10 से 12 लोग ट्रैक्टर में बोर पंप के पास पहुंचे. जहां महिलाएं नहा रही थी. उन्हें हटने को कहा. जहां महिलाओं के साथ वाद विवाद हो गया. जिस पर गाली गलौच हुआ और महिलाओं के परिजनों सहित आस पास के लोग महिलाओं से बदतमीजी करते देख पहुंचे. और उन्हीं के साथ हाथापाई हुई. फिर वापस चले गए.
जिसके बाद ज्यादा तादाद में लोगों को लेकर आए और विवाद बढ़ गया. जिसमे दो से तीन लोगों को सर में गंभीर चोट आई. जिससे ग्रामीण आक्रोशित हुए और सभी महिला सहित ग्रामीण देवर बीजा चौकी पहुंचे और शिकायत की. और जहां पुलिस चोटमर्रा निवासी सभी को पकड़ने गए.
जिसमे 7 लोगों को पकड़ लिया। चौकी लाते समय वह भी भाग निकले. वहीं गुस्साए ग्रामीण महिलाओं ने चौकी का घेराव कर कार्रवाही की मांग की. जिस पर एसडीओपी ने सभी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिया. जहां देर रात 7 लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया और 7 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर किया गया. जिसके बाद करीब 2 बजे समझाइश देने के बाद सभी ग्रामीण घर गए. ग्रामीणों ने सभी के ऊपर कार्यवाही नहीं हुई तो एसपी कार्यालय का घेराव करने की बात कही.
इस मामले पकड़े गए 7 लोगों से पूछताछ के बाद 9 लोगों की तलाश जारी है. पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस घटना से पूरे गांव में रोष व्याप्त है. ग्रामीणों ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



