सीमांकन के लिए किसान से रिश्वत लेते दो पटवारी समेत तीन रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB ने एक ही दिन में दो जगह की कार्रवाई
Three including two Patwaris arrested red handed while taking bribe from a farmer for demarcation, ACB took action at two places in a single day
बलरामपुर/ सरगुजा : पटवारी और रिश्वतखोरी एक तरह से पर्याय हो चुका है. ऐसे ही दो मामले दो जिले में सामने आए हैं. ACB ने एक ही दिन में दो घूसखोर पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. एक कार्रवाई जहां बलरामपुर-रामानुजगंज में हुई, तो वहीं दूसरी कार्रवाई सरगुजा जिले में हुई है.
पहले मामले में बलरामपुर के बरतीकला तहसील वाड्रफनगर के रहने वाले राजेश कुमार पटेल ने सीमांकन के लिए प्रार्थी से दस हजार रुपए की मांग करने वाले पटवारी को एसीबी ने घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है.
प्रार्थी राजेश पटेल परसडीहा जनपद पंचायत वाड्रफनगर जिला बलरामपुर रामानुजगंज के द्वारा अपने निजी जमीन के सीमांकन के लिए आवेदन दिया गया था. जिसके बाद राजस्व हल्का पटवारी हेमंत कुजूर उससे पैसे की डिमांड कर रहा था. प्रार्थी के मुताबिक पटवारी ने 10000 रुपए की मांग की थी.
प्रार्थी ने बतौर एडवांस 2000 रुपए पटवारी को दे चुका था. जिसके बाद बाकी 8000 रुपए की रकम देना था. आज पटवारी हेमंत कुजूर को रकम देने के लिए तहसील कार्यालय के ठीक सामने आवेदक पहुंचा था. पटवारी हेमंत कुजूर के रकम लेते हुए एसीबी की टीम ने 8000 रुपए के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
दुसरा मामला सरगुजा में पटवारी गिरफ्तार
वहीं सरगुजा में भी पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है. एसीबी में पवन कुमार पाण्डेय, निवासी त्रिकोण चौक के पास, तहसील लुण्ट्रा अम्बिकापुर जिला-सरगुजा ने शिकायत की थी. शिकायत में कहा गया था कि खरीदी गयी भूमि की रजिस्ट्री के बाद प्रार्थी का नाम राजस्व अभिलेखों में संशोधित कराने के लिए आये पटवारी नीरज वर्मा से संपर्क किया गया. तो पटवारी ने 10,000 रुपये रिश्वत की मांग की.
शिकायत सत्यापन दौरान मोलभाव कर 7,000 रुपये में सहमति बनी. आज पटवारी नीरज वर्मा और उनके सहयोगी करमू राम को 7,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 7 एवं 12 पीसीएक्ट 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है.
मालुम हो कि एक हफ्ते पहले ही सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र में भी एसीबी की टीम द्वारा कार्यवाही की गयी थी. मगर इसके बाद भी राजस्व विभाग के घूसखोर अधिकारी-कर्मचारियों में कार्यवाही का कोई डर नहीं दिख रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



