ट्रक-ट्रेलर चालकों से खरीदी कर अवैध खरीदी-बिक्री, घर में मिला 340 लीटर डीजल, दो मामलों में मां-बेटा समेत 3 के खिलाफ एक्शन
Illegal purchase and sale by purchasing from truck-trailer drivers, 340 liters of diesel found in the house, action against 3 including mother and son in two cases
रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में डीजल की अवैध खरीदी-ब्रिकी मामले में पुलिस ने दो घरों में दबिश दी. घर में अवैध तरीके से डीजल खरीदी-बिक्री को लेकर मां-बेटा समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को खबर मिल रही थी कि छोटे देवगांव के दो घरों में ट्रक-ट्रेलर के चालकों से कम दाम पर डीजल खरीदकर उसे स्टोर कर रह रहे हैं.
इस खबर पर पुलिस की टीम शनिवार को संदेही तरुण गुप्ता के घर पहुंची. जहां घर में तरुण और उसकी मां संतोषी गुप्ता उम्र 48 साल मिले. पुलिस ने डीजल के बारे में पूछताछ की तो पहले उन्होंने टालमटोल किया. लेकिन जब पुलिस ने उनके घर की जांच-पड़ताल की. तो वहां अलग-अलग डिब्बों में 260 लीटर डीजल मिला. जब इसे लेकर लाइसेंस और अन्य दस्तावेज की मांग की गई. तो उनके पास कुछ नहीं मिला.
ऐसे में पुलिस ने 260 लीटर डीजल को जब्त करते हुए आरोपी मां-बेटा के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद पुलिस की टीम छोटे देवगांव निवासी अनसुईया केशरवानी उम्र 47 साल के घर पहुंची. जहां पुलिस ने जांच की. तो अनसुईया के घर से अलग-अलग डिब्बों में अवैध तरीके से रखा डीजल मिला. जिसके बारे में दस्तावेज मांगने पर उसके पास भी कुछ नहीं था. ऐसे में पुलिस ने यहां से 80 लीटर अवैध डीजल जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ जुर्म कायम कर आगे की जांच शुरु कर दी है.
खरसिया थाना प्रभारी हर्षित मेहर ने बताया कि पिछले लंबे समय से इस इलाके में डीजल की अवैध खरीदी बिक्री की जा रही थी और लगातार इसकी शिकायतें आ रही थी. इसके बाद शनिवार को दो घरों में दबिश दी गई. ये लोग 50-55 रुपए में डीजल की खरीदी करते थे और 80 से 85 रुपए में इसकी बिक्री करते थे. फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए ऐसे लोगों की लगातार निगरानी की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



