अंतिम चरण के चुनाव से पहले सरपंच प्रत्याशी की मौत, प्रचार के दौरान तबीयत बिगड़ने की आशंका, परिवार में मचा कोहराम, इलाके में शोक की लहर
Sarpanch candidate dies before the last phase of elections, fear of his health deteriorating during campaigning, chaos in the family, wave of mourning in the area
तमनार : छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव में तीसरे चरण के लिए और आखिरी चरण के लिए 50 ब्लॉक में वोटिंग हो रही है. वहीं मतदान एक रात पहले एक सरपंच प्रत्याशी की मौत भी हुई है.
पंचायत चुनाव से पहले तमनार ब्लॉक के गारे पंचायत से सरपंच प्रत्याशी की मौत हो गई. मृतक चतुर सिंह सिदार पहले भी दो बार गारे पंचायत के सरपंच रह चुके हैं. बताया जा रहा है कि, कुछ दिन से वे बीमार चल रहे थे और निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई.
अभी तक तमनार जनपद के 61 ग्राम पंचायतों के 2 ग्राम पंचायतों में निर्विरोध सरपंच का चुनाव हो चुका है.! शेष बचे 59 ग्राम पंचायतों में सरपंच और पंच पद के लिए आज मतदान होने वाला है. चतुर सिंह सिदार पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था.
पंचायत चुनाव में जनता के साथ जनप्रतिनिधि भी वोट डालने पहुंच रहे हैं. मरवाही विधायक प्रणव मरपची ने गृह ग्राम ऐंठी में मतदान किया. वे इसी गांव से सरपंच भी रह चुके हैं. प्रणव ने कहा कि, सरपंच गांव के विकास और शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए अहम कड़ी होता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



