उरतुली घाट के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुआ घायल, तेंदुए की इलाज के दौरान मौत, वन विभाग की कोशिशें नाकाम, इलाके में दहशत का माहौल

Leopard injured in collision with unknown vehicle near Urtuli Ghat, leopard died during treatment, efforts of forest department failed, atmosphere of panic in the area.

उरतुली घाट के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुआ घायल, तेंदुए की इलाज के दौरान मौत, वन विभाग की कोशिशें नाकाम, इलाके में दहशत का माहौल

गरियाबंद : गरियाबंद वन मंडल के  उर्तुलि घाट पर किसी तेज रफ्तार वाहन के ठोकर से घायल सड़क पर पड़े मादा तेंदुए को गरियाबंद लाया गया. गरियाबंद पशु चिकित्सालय की महिला चिकित्सिक ने प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रवाना किया गया. वहीं तेंदुए की हालत गंभीर बनी थी जबड़े व सिर मे चोट लगने से हालत नाजुक थी. जिसकी रायपुर जंगल सफारी में इलाज के दौरान मौत हो गई,
मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह करीब 5 बजे उरतुली घाट के पास तेंदुए के घायल हालत में पड़े होने की खबर मिली. मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे सुरक्षित निकालकर गरियाबंद फॉरेस्ट रेस्ट हाउस ले गई. जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया. हालांकि. तेंदुए की हालत लगातार बिगड़ती गई. जिसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर जंगल सफारी रेफर किया गया. 
उरतुली घाट के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रुप से घायल हुए तेंदुए का रायपुर जंगल सफारी में इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम ने तेंदुए को बचाने की पूरी कोशिश की. लेकिन उसके सिर में लगी गंभीर चोट की वजह से उसे नहीं बचाया जा सका.
रायपुर पहुंचते ही डॉक्टरों की टीम ने फौरन ड्रिप और जरुरी इलाज शुरु किया. लेकिन तेंदुए के सिर में लगी गहरी चोट (हेड इंजरी) की वजह से उसे बचाया नहीं जा सका। डॉक्टरों के मुताबिक, सिर में लगी चोट ही तेंदुए की मौत का असल वजह बनी.
इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. वहीं वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और वन्यजीवों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है. वन अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुटे हैं और तेंदुए की मौत के विस्तृत कारणों पर रिपोर्ट तैयार की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI