सुने मकान में चोरों का धावा, पुलिस ने मामले का किया खुलासा, कॉलोनी में चोरी के आरोप में मां-बेटे समेत तीन गिरफ्तार, आरोपियों में दो नाबालिग शामिल

Thieves attack Sune house, police reveals the case, three arrested including mother and son on charges of theft in the colony, two minors included among the accused

सुने मकान में चोरों का धावा, पुलिस ने मामले का किया खुलासा, कॉलोनी में चोरी के आरोप में मां-बेटे समेत तीन गिरफ्तार, आरोपियों में दो नाबालिग शामिल

रायपुर : राजधानी में सुने मकानों में चोरी की वारदात हो रही हैं. चोरी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.  पुलिस ने चोरी मामले में मां-बेटे समेत तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है.
मिली जानकारी के मुताबिक अमर नन्हेट ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह रावतपुरा कालोनी फेस 02 टिकरापारा रायपुर में सपरिवार रहता है. प्रार्थी 14 दिसंबर 2024 को सपरिवार अपने ससुराल तिरोडा महाराष्ट्र गया था. और 18 दिसंबर 2024 को प्रार्थी वापस आकर अपने घर के मेन गेट का ताला खोलकर अंदर जाकर देखा तो हाल के दरवाजा में लगा ताला टूटा हुआ था. कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो कमरे में रखा लोहे एवं प्लाई का आलमारी का ताला टूटा हुआ था. और घर का सामान बिखरा हुआ था. आलमारी चेक करने पर उसमे रखे सोने और चांदी के जेवरात, चांदी का कटोरी, चम्मच, मेहंदी सेट, सिक्के और नगदी रकम नहीं था. कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के सूने मकान का ताला तोड़कर कमरे अंदर प्रवेश कर आलमारी में रखे उक्त मशरुका को चोरी कर ले गया.
प्रार्थी की इस रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना टिकरापारा में अपराध क्रमंाक 983/24 धारा 331(4), 305 बी.एन.एस. का जुर्म दर्ज किया गया. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के बारे में प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से डिटेल में पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना शुरु किया गया.
टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल और उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का मुआयना करने के साथ ही मामले में मुखबीर लगाकर भी लगातार अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर निशानदेही करने की कोशिश की जा रही थी.
अज्ञात आरोपियों की पतासाजी के बारे में तकनीकी विश्लेषण करने के साथ ही चोरी के पुराने आरोपियों के बारे में भी जानकारियां इकठ्ठा कर उनके बारे में तस्दीक कर उनकी हरकतों पर नजर रखी जा रहीं थी.
इसी दौरान घटना में शामिल एक लड़के के बारे में अहम जानकारी मिलने के साथ ही यह भी जानकारी मिली कि लड़का पूर्व में भी चोरी और लूट के मामले में जेल में रह चुका है. जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा लड़के की पतासाजी कर उसे पकड़ा गया.
लड़का नाबालिग है. पूछताछ में लड़के द्वारा अपनी मां अहिल्या बाई मानिकपुरी और अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना कबूल किया गया. जिस पर घटना में शामिल अहिल्या बाई मानिकपुरी और दूसरे लड़के को भी पकड़ा गया. जो भी नाबालिग है.
पूछताछ में महिला आरोपी अहिल्या बाई मानिकपुरी द्वारा उक्त सूने मकान की रेकी कर तीनों के द्वारा मिलकर चोरी करना बताया गया. तीनों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर कब्जे से चोरी की सोने के जेवरात करीब 4 तोला और चांदी के जेवरात करीब 50 तोला जुमला कीमत करीब 1,80,000/- रुपये जप्त कर तीनों के खिलाफ कार्यवाही किया गया. घटना में शामिल एक बालक पूर्व में चोरी और लूट के मामलों में थाना टिकरापारा से और दूसरा बालक चोरी और मारपीट के मामलों में थाना आजाद चौक से बंद रह चुके है.
गिरफ्तार
01. अहिल्या बाई मानिकपुरी पति अनिल दास मानिकपुरी उम्र 45 साल निवासी नई बस्ती मोती नगर थाना टिकरापारा रायपुर।
02. नाबालिग 2 बालक
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI