CGPSC घोटाला मामले में 45 लाख रुपए की रिश्वत लेने का आरोप में पूर्व अध्यक्ष सोनवानी और डॉयरेक्‍टर श्रवण कुमार गोयल गिरफ्तार

In CGPSC scam case former chairman Sonwani accused of taking bribe of Rs 45 lakh arrested by Central Bureau of Investigation

CGPSC घोटाला मामले में 45 लाख रुपए की रिश्वत लेने का आरोप में पूर्व अध्यक्ष सोनवानी और डॉयरेक्‍टर श्रवण कुमार गोयल गिरफ्तार

रायपुर : छत्तीसगढ़ सिविल सेवा परीक्षा भर्ती घोटाले में सोमवार को आरोपित सीजीपीएससी के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी को केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने गिरफ्तार कर लिया है. CBI ने कुछ महीने पहले ही सोनवानी के घर छापेमारी भी की थी.
मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग भर्ती घोटाले में सीबीआई ने बड़ा ऐक्शन लिया है.चेयरमैन के पद पर रहने के दौरान सोनवानी पर चयन के एवज में अभ्यर्थियों से लाखों रुपये रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं.  CBI ने कुछ महीने पहले ही टामन सिंह सोनवानी के घर पर छापा मारा था. जिसके बाद अब उनकी गिरफ्तारी की गई है.
सोनवानी पर चयन के एवज में अभ्यर्थियों से 45 लाख रुपये रिश्वत लेने का आरोप है. इसके अलावा रायपुर की बजरंग पॉवर इस्पात कंपनी के डायरेक्टर एस.के गोयल को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि इस मामले में एस.के गोयल की बहु और बेटे का CGPSC की परीक्षा में चयन हुआ था.
गौरतलब है कि CBI ने सीजीपीएससी में गड़बड़ी मामले में जिन पर एफआईआर दर्ज किया. उसमें तत्कालीन अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी, सचिव जेके ध्रुव और अन्य के खिलाफ कथित भाई-भतीजावाद और अपने अयोग्य बेटों, बेटी, रिश्तेदारों और परिचितों को जिला कलेक्टर, डिप्टी एसपी जैसे बड़े पदों पर भर्ती सुनिश्चित करने के लिए मेरिट लिस्ट में डालने का आरोप है.
यह है पूरा मामला
उल्लेखनीय है कि, छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन (CGPSC) का काम राज्य में कई विभागों में भर्तियां कराने का होता है. इसी में से एक भर्ती राज्य सरकार के प्रशासनिक पदों पर बैठने वालों के लिए आयोजित कराई जाती है. इसके तहत DSP, डिस्ट्रिक्ट एक्साइज ऑफिसर, ट्रांसपोर्ट सब-इंस्पेक्टर, एक्साइज सब-इंस्पेक्टर जैसे पदों के लिए भर्ती होती है. CGPSC की ऐसी ही एक भर्ती में घोटाले का आरोप लगा है. परीक्षा में धांधली के आरोप लगाए गए हैं. 18 अभ्यर्थियों के सलेक्शन पर सवाल खड़े किए गए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI